बानाबेल और सिलदहा क्वाटर फाइनल में पहुँचा
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर.......राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा व समस्त ग्राम पंचायतवासी चपोरा की सयुंक्त मेजबानी में माँ महामाया पंचायत स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रतनपुर ज़ोन 2023 का आयोजन चपोरा में किया जा रहा है जिसके चौथे छठवें दिन बानाबेल और सिलदहा की टीम ने जीत दर्ज किया है और क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया है इस संबंध में जानकारी देते हुए चैयरमेन राम प्रसाद मिश्रा फाउंडेशन कोटा जीवन मिश्रा ने बताया कि युवाओं को खेल मैदान में आगे लाने के कोटा विधानसभा अंतर्गत आने वाले रतनपुर जोन के समस्त 22 पंचायतों के मध्य पंचायत स्तरीय माँ महामाया टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हाई स्कूल खेल मैदान चपोरा में किया जा रहा है छठवें दिन प्रतियोगिता का पहला मैच बनियापारा विरुद्ध बानाबेल के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बानाबेल की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुवे बनियापारा की टीम।निर्धारित 6 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 72 रन बनाये बनियापारा की ओर से सलामी बल्लेबाज सूरज ने 2 छक्के व 1चौके की मदद से 19 रन बनाए 73 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुवे बानाबेल की टीम अंतिम ओवर में छक्का लगाकर जीत हासिल किया इस मैच के मैन ऑफ द मैच बानबेल टीम के बृजपाल रहे जिन्होंने 2 छक्के व 3 चौके की मदद से 27 रन बनाए दूसरा मैच रिगवार विरुद्ध सिलदहा के बीच खेला गया जिसमें रिगवार ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे 50 रन बनाए रिगवार की तरफ से सलामी बल्लेबाज अजय ने 2 छक्के की मदद से 15 रन बनाए 51 रन का पीछा करते हुए की सिलदहा की टीम 52 रन बनाकर 4 ओवर मैच जीत लिया इस मैच के मैन ऑफ द मैच आदेश रहे जिसे सिनियर क्रिकेट खिलाड़ी लक्ष्मीनाथ आर्मो द्वारा मैडल पहनाया गया इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए गोवर्धन आर्मो, ओमकार जायसवाल ,डेविड जायसवाल,राजू यादव,प्रशांत जायसवाल,नोबल करपेय, सुधांशु जायसवाल,ओमप्रकाश,पुष्पराज राजपूत, चंद्रभान मरावी आदि जुटे हुवे है


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.