राजनांदगांव
गांव गांव के गौठानो का बुरा हाल कांग्रेस सिर्फ वाहवाही लुटने में व्यस्त- हेमलाल वर्मा
छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत "चलबो गौठान खोलबो पोल " कार्यक्रम के तहत प्रभारी भाजपा किसान नेता हेमलाल वर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेन्द्र साहु डोंगरगांव विधानसभा के ग्राम पंचायत रामाटोला , मानिकपुर, खुबाटोला एवं माडल गौठान मोतीपुर के गौठान का निरीक्षण करने सभी गांव पहुंचे ।
हेमलाल वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेस सरकार केन्द्र सरकार के पैसे से गौठानो का निर्माण करवा रहा है और वाहवाही खुद लूट रहा है। छत्तीसगढ़ के किसी भी गौठानो में मवेशियों को नहीं रखा जाता है। आज हमने देखा कि रामाटोला, मानिकपुर, खुबाटोला गौठान में बोर नहीं है,तार फिनिसिंग नहीं है, बिजली नहीं है,मवेशियों के लिए चारा नहीं है और उसके बाद भी ग्राम पंचायत को गोबर खरीदने के लिए दबाव बनाया जाता है, बहुत से पंचायतो में सरपंच ने काम कराया है जिसका भुगतान एक साल हो गया लेकिन अभी तक नहीं हुआ है, महिला समूह के महिलाओं ने बताया कि उनको वर्मी कम्पोस्ट खाद बनाने ट्रेनिंग तक नहीं दिया गया और और दो माह से गोबर खरीदी कर रहे हैं जिसका पैसा एक रूपए भी नहीं मिला है,वर्मी खाद बनाने के लिए पानी तक नहीं है। यही स्थिति लगभग सभी गौठानो की है सरकार जमीन में उतरकर देखने को राजी नहीं है, हम गांव वालों के साथ और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ सरकार को जमीनी हकीकत से रुबरू करवा कर आईना दिखा रहे हैं। माडल गौठान मोतीपुर में बोर,तार, फिनिसिंग तो है लेकिन मवेशियों के लिए चारा नहीं है और वहां के महिलाओं को एक साल पहले के वर्मी कंपोस्ट खाद का पैसा अभी तक नहीं मिला है और एक महिला के एक दिन का रोजी मात्र 50 रूपए मिलता है उसमें उनको घर चलाने में दिक्कत होता है कम से कम महिलाओं को 200 रूपए रोजी मिलना चाहिए। हेमलाल वर्मा ने कहा कि गौठानो में पुरी व्यवस्था सरकार को पहले करना चाहिए और इसके लिए फंड अलग से जारी करना चाहिए पंचायतों के ऊपर ज्यादा दबाव बनाना गलत है,केन्द्र सरकार 15 वें वित्त आयोग को गांव के विकास के लिए पंचायतों को प्रदान करता है लेकिन दबाव के कारण ग्राम पंचायत मजबूरी में वह पैसा गौठानो में खर्चा करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। आज गौठान निरीक्षण प्रभारी हेमलाल वर्मा एवं देवेन्द्र साहु जी के साथ रामाटोला , मोतीपुर, मानिकपुर, खुबाटोला गांव के महिला समूह की सदस्य ,ग्रामीण जन उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रूप से रामाधीन देवांगन, राजिम बाई कोर्राम,राधा मंडावी,संत्री बाई कंवर,जगोती नेताम,आशाबाई कुंजाम,सुखिया बाई, खिलेश बाई,केशो राम वर्मा, कृष्णा साहु,जगदीश देवांगन,भागीरथी देवांगन,खम्मन देवांगन,देवेन्द्र नंदेश्वर, ज्ञानचंद वर्मा, चंदन दास साहु, गोपाल चंद्रवंशी, चिंताराम देवांगन, कुहुकदास साहु, घनीराम साहु,मानिकलाल चंद्रवंशी, शोभासिंह,सुमित्रा कंवर, कुलेश्वरी चंद्रवंशी के साथ ग्रामीणजन उपस्थित रहें।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.