विधायक डॉक्टर के के ध्रुव जी का धुंआधार दौरा आज कोलबीरा, पथर्रा,में।
मरवाही,प्रदीप राय की रिपोर्ट। मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव विगत 6 माह से अपने क्षेत्र के सघन दौरे में है और प्रतिदिन अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण में ही रहते हैं। विगत कई महीनो से वे 5 दर्जन से अधिक गांवों का सघन दौरा कर चुके हैं। अपने दौरे के तीसरे चरण में जहां वे कल घुसरिया, मड़ई,शेखवा,
और रूमगा ग्राम में अलग अलग आज वृहत सभा किए थे तो वही आज वे कोलबिर्रा,मटियाडाड, व पथर्रा में जनसंपर्क कर लोगो की समस्यायों से अवगत हुए और वहां चौपाल लगाई। इन कार्यक्रमों में लोगो का हुजूम डॉ केके ध्रुव को सुनने और मिलने के लिए उमड़ पड़ा।अपने दौरे से मिल रही अपार जनसमर्थन से विधायक डॉ केके ध्रुव गदगद नजर आए और उन्हें आशा है कि एक बार फिर मरवाही की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करेगी। कोलबिर्रा,मटियादाद व पथर्रा में उन्होंने मंच निर्माण के घोषणा के साथ ही सड़क व अन्य निर्माण की स्वीकृति हेतु शासन स्तर में स्वीकृत कराने की बात कही।
विधायक डॉ केके ध्रुव ने अपने संबोधन में कहा की कांग्रेस की सरकार ही जनता की सच्ची हितैसी है। डॉ केके ध्रुव ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार गांव गरीब,किसान,मजदूरों, व कर्मचारियों सभी का ख्याल रख रही है जिससे पूरा प्रदेश आज खुशहाल हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ साथ इस नवीन जिले का विकास भी बहुत तेजी के साथ हो रहा है और यह नए आयाम गढ़ रहा है। आज के इस भ्रमण में विधायक डॉ केके ध्रुव के साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि नारायण शर्मा, सांसद प्रतिनिधि राकेश मसीह,कांग्रेस नेता नरेंद्र राय,भोला नायक,गेंदलाल सोनवानी,आदिवासी नेत्री बुंदकुवर मास्को, मालती वाकरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व स्थानीय जन, उपस्थित थे।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.