Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 8, 2023

महिला समूह संघ बिहान ने जनपद में हलला बोला-पहले मानदेय दो फिर कार्य करेंगे

 महिला समूह संघ बिहान ने जनपद में हलला बोला-पहले मानदेय दो फिर कार्य करेंगे  


          लगभग देढ़ माह से हड़ताल पर हैं समूह के कार्यकर्ता और समूह के प्रभारी

छुईखदान:-अपने मानदेय को लेकर लगभग देढ़ माह से हड़ताल पर चल रहे महिला विहान समूह संघ के कार्यकर्ताओं ने आज जनपद पंचायत भवन में जेार दार हल्ला बोला । जिसमें महिला समूह संघ के सदस्येां ने बताया कि आज उनको लगभग आठ माह से मानदेय नहीं मिला है। वो कैसे कार्य करेंगे।पुरे माह कार्य करने के बाद भी  जनपद में बैठे अधिकारीयों के द्वारा हमारा मानदेय कम कर बनाया जाता है। जबकि वों सारे कार्य उन्ही के द्वारा किया जाता हैं चाहे वो कार्य सर्वे का हो या दुसरे ग्राम पंचायतों जाकर समुह का निर्माण कराना हो। 

                    500 कार्यकर्ताओं का है इस जनपद में महिला समूह संघ विहान 

 इस संबंध में महिला समूह संघ विहान के ब्लाक के अध्यक्ष श्रीमती ऋतू चंदेल ने कहा कि पुरे विकास खध्ड अंतर्गत लगभग 500 कार्यकर्ता कार्य करते हैं उनके द्वारा जनपद पंचायत से सर्वे से लेकर समूह का कार्य किया जाता है। जिसमें उनको मात्र पांच हजार रुपयें कर राशि मानदेय अनुरुप दी जाती है। उसमें भी हर माह किसी न किसी बहाने बनाकर उनका मानदेय कम कर बनाया जाता है। जिससे उनकी परेशनीयां बढ़ जाती है। जबकि वे हर रोज कार्य करते है। उनके द्वारा बैकं खाते से लेकर समूह का निर्माण कराना और तो और शासन द्वारा जारी कार्यादेश मद द करना होता है। फिर भी नाममात्र की राशि मानदेय के रुप में प्रदान किया जाता है। 

                        (क्या राज्य सरकार वाकई संवेदनहीन हो गई है )

      समूह के सदस्यों ने आज एक ज्ञापन देकर जनपद पंचायत में जमकर हल्ला बोला और सीधा सीधा जनपद पंचायत के कर्मचारीयों ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि आज जनपद पंचायत के द्वारा उनसे सारे कार्य कराए जाते है। हम जब अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। तो उनके द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। कि हड़ताल से वापस आ जाओं नहीं तो वे दुसरी नियूक्ति कर देंगे।ज्ञात हो कि छुईखदान विकास खण्ड अंतर्गत लगभग साढे

़ चार हजार महिला समूह है। जिसकी वो मानिटरिंग से लेकर बैंक खाता ख्ुालवाना और अन्यत्र कार्य उन्ही के द्वारा किया जाता है।यह बात आज किसी से छुपी नही है कि राज्य में 70 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण क्षेत्र में निवास रत है।जिसमें हर ग्राम पंचायत में 05 से लेकर 20 महिला समूह है। जिसका संचालन से लेकर सभी कार्य उनके द्वारा किया जाता है। 

                      कार्यकर्ताओं ने दिखाई एक जुटता

ज्ञात हो कि लगभग दो माह से जारी इस हड़ताल में महिला समूह संघ विहान के सभी कार्यकर्ताओं में एक जुटता दिखाई जिसमें संघ की अध्यक्ष श्रीमती ऋतू चंदेल के साथ  रेणुका मेरावी नेहा जंघेल ललीता सेवंतिका कुसुम सपना इन्द्राणी निर्मलकर रीना चन्दा बाई रंजीता कौशल ममता जंघेल अमरिका यादव निर्मला ध्रुर्वे गीता गायत्री कुवरीया योगिता बंजारे राधिका खुटे सहिंत समूह के लगभग 100 कार्यकर्ता ने आज अपनी उपस्थिति देकर समूह में एक जुटता दिखाई।

                             मानदेय जारी करने की अपिल

              महिला समूह संघ विहान के कार्यकर्ताओं ने एक साथ आवाज बुलंद करते हुए जनपद पंखयत में हल्ला बोलकर कहा कि उनका मानदेय जो आज माह से अप्राप्त है।उसे प्रशासन पहले जारी कर दे फिर उसके बाद वह सभी कार्यकर्ता कार्य पर लौटने को तैयार है। ज्ञात हो कि अभी ग्राम पंचायतों में लगातार सर्वै से लेकर आर्थिक जनगणना का कार्य चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad