"गौठान योजना से सभी वर्गों को लाभ मिल रही है" गुलशन तिवारी
खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का अभियान मेरा गौठान मेरा अभिमान पकवाड़ा 25 मई को सालहेवारा क्षेत्र के ग्राम सरईपतेरा व गेरूखदान के साथ साथ 26 मई को खैरागढ़ तहसील के ग्राम खपरीकलार व कुकुरमुड़ा गौठान पहुंचा जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुलशन तिवारी लगातार इस अभियान के अंतर्गत जिले के सभी गौठानो में पहुंचकर गौठान समूह में कार्य करने वाली माताओं का सम्मान कर रहे हैं
व शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के अंतर्गत लोगों को प्रोत्साहित करने का भी कार्य कर रहे हैं गौठान समिति में कार्यरत महिला समूह की माताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की इस योजना के अंतर्गत गोबर विक्रय कर हजारों रुपए का आय अर्जित कर रहे हैं साथ ही उन्नत के किस्म का वर्मी कंपोस्ट खाद बनाकर हजारों रुपए का आय प्राप्त कर रहे हैं उन्होंने कहां की कुछ लोग गौठान में कार्यरत महिला समूहों को बदनाम करने का भी कार्य कर रहे हैं कई लोग आते हैं और पूछते हैं की इसमें कितना मुरूम और मिट्टी डाला गया है वर्मी कंपोस्ट बनाने के लिए ना मिट्टी डालने की जरूरत है और ना ही मुरूम गोबर में जो मिट्टी और मुरूम रहता है उसको छलनी कर वर्मी कंपोस्ट बनाने का कार्य महिला समूह के द्वारा किया जाता है जिला अध्यक्ष गुलशन तिवारी ने कहा कि गौठान योजना से फसल की रखवाली गौ माता की सेवा गोबर की खरीदी वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन वर्मी कंपोस्ट के उत्पादित फसल से बीमारी से छुटकारा होती है या यूं कहा जाए तो गौठान योजना से सभी वर्गों को लाभ है परंतु भाजपा के नेता इसका विरोध कर स्वयं का विरोध कर रहे हैं युवा कांग्रेसी महिला समूह की माताओं का लगातार मनोबल बढ़ाते हुए उनको सम्मानित कर रहे हैं और यह अभियान 7 जून तक लगातार चलती रहेगी विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने कहा कि शासन के इस इस महत्वकांक्षी योजना का लाभ सभी वर्ग के ले रहे हैं भाजपा के पास मुद्दा नहीं होने की वजह से जबरदस्ती इसका विरोध कर रहे हैं कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि नीलांबर वर्मा जिला उपाध्यक्ष शुभम चंद्राकर प्रमोद ऊईके जिला अध्यक्ष सेवादल देवराज किशोर दास वैष्णव जनपद सदस्य हिमाचल सिंह राजपूत दिनेश वर्मा ललिता मंगला धुर्वे प्यारेलाल धुर्वे मंडी अध्यक्ष दसमत उत्तम जंघेल विधायक प्रतिनिधि प्रमोद सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष सुमित जैन जिला महासचिव सोनू ढीमर वीरेंद्र जांघेल दिलीप शर्मा गोलू पाल सोमलाल नेगी संतोष वर्मा गैंदा पाल राजेश धुर्वे व सैकड़ों की संख्या में महिला समूह की माता है कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.