मुकादाह में बाजार शेड निर्माण का भूमिपूजन तथा आंगनबाड़ी का हुआ लोकार्पण
आज ग्राम पंचायत मुकादाह में विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस एवं बाजार शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन तथा आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण कार्यक्रम किया गया। स्वच्छता दिवस के अवसर पर स्वच्छता के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया गया। खासकर किशोरी बालिकाओं को मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक इंद्रशाह मंडावी के प्रतिनिधि के रूप में लग्नू राम चंद्रवंशी जनपद अध्यक्ष मोहला, नोहरु कुमेटी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, श्रीमति गमिता लोनहारे जनपद उपाध्यक्ष मोहला, लता साव कांग्रेस महिला कार्यकारिणी सदस्य, इंद्रासन पिस्दा जनपद सदस्य, दीपिका राजपूत जनपद सदस्य, मीना बाई जूरेशिया सरपंच ग्राम पंचायत मुकादाह सहित सैकड़ों ग्रामीण तथा महिला बहनें उपस्थित थे।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.