गंवई बइठका: मोहला विकासखंड के कंगलुटोला पहुंचे विधायक इंद्रशाह मंडावी
चिहकाटोला व छुईहा में किया 19 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन
मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी गंवई बइठका कार्यक्रम के तहत मोहला विकासखंड के ग्राम पंचायत कंगलूटोला पहुंचे जहां ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विधायक मंडावी ने इस दौरान कंगलूटोला के आश्रित ग्राम चिहकाटोला में गंवई बइठका किया जहां ग्रामीणों से क्रमवार शासन के योजनाओं सहित क्रियान्वयन का पूछपरख किया। चिहकाटोला में विधायक निधि से स्वीकृत समुदायिक भवन 6.50 लाख एवं रंगमंच निर्माण कार्य 2 लाख का भूमिपूजन भी किया।
विधायक सीधे कंगलूटोला के आश्रित ग्राम छुईहा पहुंचे जहां ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों संग समुदायिक भवन निर्माण 6.50 लाख एवं महिला शेड निर्माण कार्य 4 लाख का भूमिपूजन किया। विधायक ने इस दौरान छुईहा में कांग्रेस पार्टी के रीति नीति एवं विचारधारा को ग्रामीणों को बताया साथ ही छग में भुपेश बघेल के द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों के बारे में ग्रामीणों को बताकर 2023 में पुनः कांग्रेस को वोट करने का अपील किया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.