आयोजन: बेहतर कार्य करने वाले सम्मानित हुए
क्षत्रिय महासभा ने मनाई महाराणा प्रताप की जयंती, उत्कृष्ठ समिति से पुरस्कृत
खैरागढ़. राजपूत क्षत्रिय महासभा उपसमिति खैरागढ़ द्वारा स्थानीय राजपूत मंगल भवन में महाराणा प्रताप जयंती मनाते निर्मित सामाजिक भवन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में समाज के केंद्रीय पदाधिकारी बजरंग सिंह बैस केंद्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, महासचिव विष्णु सिंह बघेल, सचिव कमलेश सिंह, प्रवेश सिंह, उपसचिव महासभा, विकास सिंह अशोक सिंह उपस्थित रहे। उपसमिति के पूर्व अध्यक्ष बिसाहू सिंह ठाकुर, तेजराम ठाकुर भी मंचस्थ रहे। अतिथियो द्वारा शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। उपसमिति के शेर सिंह गांधी, अध्यक्ष उपसमिति, जितेंद्र सिंह गोपाल कृष्ण, प्रवीन सिंह चौहान, शुभम सिंह, अरुणा सिंह, रश्मि सिंह दिनेश सिंह, खिलेश्वर सिंह, धर्मराज सिंह, भूपेंद्र सिंह, दिलीप सिंह, महेंद्र सिंह, सौरभ सिंह, मकुंद सिंह, विनोद सिंह, कमलेश्वर सिंह, राहुल सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। उपसमिति अध्यक्ष शेर सिंह ने उपसमिति द्वारा नए भवन निर्माण, चिखलदाह में महाराणा सामुदायिक भवन की जानकारी दी। केंद्रीय महासभा पदाधिकारियों ने खैरागढ़ उपसमिति को में उत्कृष्ट समिति का पुरस्कार प्रदान करते उपसमिति खैरागढ़ के कार्यों की सराहना की। इस अबसर पर महिला मंडल की ओर से नृत्य, कुर्सी दौड़, आलू दौड़, जलेबी दौड़, गोली,चम्मच एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन करते विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के बाद समाज की ओर महाराणा प्रताप की शोभा यात्रा शहर भ्रमण के लिए निकली। आभार प्रदर्शन करते कमलेश्वर सिंह ने समाज को महत्वपूर्ण बताया।
सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.