Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, May 28, 2023

भर्ती प्रक्रिया : 68 पदों के लिए विभाग को मिले 26 सौ आवेदन आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों, व्याख्याताओं की संविदा भर्ती, अंतिम दिन तक मिले आवेदन

 भर्ती प्रक्रिया : 68 पदों के लिए विभाग को मिले 26 सौ आवेदन


आत्मानंद स्कूलों में शिक्षकों, व्याख्याताओं की संविदा भर्ती, अंतिम दिन तक मिले आवेदन


खैरागढ़. जिले में संचालित हो रहे आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी स्कूलाें में शिक्षको के 68 रिक्त पदाें के लिए जिला शिक्षा कार्यालय को 26 सौ से अधिक आवेदन मिले हैं। खैरागढ़ जिले में आत्मानंद स्कूलाें में बेहतर पढ़ाई के लिए व्याख्याताआें, शिक्षकों, सहायक शिक्षकों, कम्प्यूटर शिक्षक सहित लिपिक के पदों पर संविदा भर्ती के लिए विभाग ने आवेदन मंगाए थे।


25 मई को अंतिम तिथि में आवेदनों की जमा होने की प्रक्रिया शाम तक चलती रही। इस दौरान विभाग को लगभग 26 सौ से अधिक आवेदन मिले हैं। आवेदनाें की छंटनी के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। खैरागढ़ के कन्या शाला और जालबांधा में इस सत्र से शुरू होने वाले आत्मानंद स्कूल के लिए शिक्षण और गैर शिक्षण 24-24 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए थे।


डाक सहित उपस्थित होकर किए जमा


आत्मानंद स्कूल में शिक्षक बनने की होड़ में आवेदकों ने डाक सहित खुद उपस्थित होकर अपना आवेदन जमा कराया है। इसमें राजनांदगांव, कवर्धा, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर चांपा, कोरबा सहित स्थानीय जिले के आवेदक भी बड़ी संख्या में शामिल हैं। गुरूवार को शाम तक आवेदनों को जमा कराए जाने के बाद अब इसकी छंटनी की कार्रवाई शुरू की जाएगी। बड़ी संख्या में आए आवेदनों को लेकर विभाग की मशक्कत भी बढ़ गई है। औसतन हर पद के लिए विभाग को लगभग 50 आवेदन मिले हैं। आवेदनाें के दौरान विभाग ने अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होना अनिवार्य किया है। इसके अलावा पहले से कार्यरत शिक्षकाें, व्याख्याताओं को भी प्रतिनियुक्ति के तहत आवेदन मांगे थे। आवेदनों की छंटनी के बाद इसमें स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।


पात्र आवेदकाें से आवेदन मांगे गए थे


इसमें हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, भौतिक, रसायन, वाणिज्य के व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षको, विज्ञान सहायक, व्यायाम शिक्षक, कम्प्यूटर शिक्षक ग्रंथपाल के पद शामिल थे। छुईखदान आत्मानंद स्कूल में लिपिक पद, गंडई आत्मानंद स्कूल में अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, शिक्षक, साल्हेवारा स्कूल में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, भौतिक, रसायन के व्याख्याता, अंग्रेजी विज्ञान के शिक्षक, विज्ञान सहायक, खैरागढ़ के बख्शी स्कूल में संचालित आत्मानंद स्कूल में भौतिक, रसायन, अंग्रेजी, संस्कृत के व्याख्याता और शिक्षक पदाें के लिए भी पात्र आवेदकाें से आवेदन मांगे गए थे।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad