Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, May 2, 2023

सिविल लाइन पर लगेगी दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा यहीं से शुरू होता है दशहरा उत्सव

 


सिविल लाइन पर लगेगी दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा यहीं से शुरू होता है दशहरा उत्सव


खैरागढ़. विधायक यशोदा वर्मा की अगुवाई में शहर में जगह चयन के लिए अटकी प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्यों, स्थानीय लोगों सहित जनप्रतिनिधियों ने भी इसके लिए हामी दे दी है।


साल भर पहले हुए विधानसभा उपचुनाव के दौरान कांग्रेस के घोषणापत्र में देवव्रत सिंह की प्रतिमा लगाए जाने और एक चौक का नामकरण करने की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की थी। उपचुनाव के साल भर बाद भी उक्त कार्यवाही अटकी हुई थी।


पहले जगह के नाम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी तो दूसरी ओर कई अलग-अलग स्थानों पर प्रतिमा लगाए जाने की मांग पर भी एकराय नहीं बन पाई थी। विधायक ने फतेह मैदान में होने वाले मरम्मत संधारण कार्य के लिए लोगों की उपस्थिति में विधायक सिंह की प्रतिमा लगाए जाने पर जगह की सहमति को लेकर चर्चा की थी। इसमे सर्वसम्मति से सिविल लाइन स्थित दुर्गा चौक में स्व सिंह की प्रतिमा लगाए जाने पर आम सहमति बन गई।



सिविल लाइन पर लगेगी दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा

यहीं से शुरू होता है दशहरा उत्सव


 



विधानसभा उपचुनाव के पूर्व कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल विधायक देवव्रत सिंह की प्रतिमा लगाए जाने की प्रक्रिया अब शुरू हो सकेगी। शहर में तत्कालीन विधायक रहे स्व देवव्रत सिंह की आदमकद प्रतिमा शहर के सिविल लाइन स्थित दुर्गा चौक पर स्थापित की जाएगी।


विधायक द्वारा आम सहमति बनाए जाने के दौरान राजपरिवार के वरिष्ठ नागरिक केशव सिंह भी मौजूद रहे। उन्होने बताया कि राजपरिवार दशहरा उत्सव के लिए शाही दशहरा यात्रा सिविल लाइन के दुर्गा चौक से ही प्रांरभ होती रही है। विधायक के साथ राजा रहे स्व देवव्रत सिंह की शाही यात्रा की शुरुआत भी दुर्गा चौक में विराजित माँ दुर्गा प्रतिमा की पूजा के साथ शुरू होती थी। ऐसे में इस चौक में स्व सिंह की प्रतिमा लगाए जाने से हर साल उनकी याद ताजा होगी। इस दौरान दुर्गा चौक का नामकरण और साैंदर्यीकरण भी नगरपालिका द्वारा कराया जाएगा। विधायक ने नगरपालिका प्रशासन को इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान केशव सिंह, भीखमचंद छाजेड़, सुरेश ठाकुर, राजीव सिंह, नपा अध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष रज्जाक खान, सीएमओ सूरज सिदार सहित नागरिक भी मौजूद रहे।


*सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad