Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 19, 2023

सुहागिनों ने किया वट सावित्री व्रत,पति की लंबी आयुऔर सौभाग्य के लिए की कामना

सुहागिनों ने किया  वट सावित्री व्रत,पति की लंबी आयुऔर सौभाग्य के लिए की कामना                   


 प्रदीप राय की रिपोर्ट:सप्ताह भर से मरवाही में वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा था बाजार भी सज कर तैयार हो चुके थे। पूजा के सभी सामग्री मार्केट में उपलब्ध थे। चारों तरफ चहल पहल का माहौल दिखाई दे रहा था। जहां 19 मई को वट सावित्री व्रत सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु के लिए रखा जिसमें निर्जला उपवास रह कर यह पूजन किया जाता है।

यह व्रत प्राचीन काल से चला आ रहा है। विदित हो कि प्राचीन कथाओं की माने तो मां सावित्री ने अपने पति सत्यवान के प्राण को यमराज से वापस ले आई थी। इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी आयु और सौभाग्य के लिए यह व्रत करती हैं जिसमें बरगद पेड़ की पूजा की जाती है।


आज सुबह से ही सभी मंदिरों में भीड़ देखी जा रही थी। सैकड़ों की तादाद में महिलाएं बरगद पेड़ पर धागा बांधते और भगवान से अपने पति की लबी आयु की कामना कर रही थी। इस व्रत को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह भी देखा जा रहा था। सभी सुंदर-सुंदर परिधान में मंदिरों में आए हुए थे।


मंदिरों में सुबह से कथा पाठ चल रहे थे


वट सावित्री पूजा के अवसर पर सभी मंदिरों में कथा और पाठ भी महिलाओं को सुनाए जा रहे थे। काफी संख्या में दूर-दूर से महिलाएं कथा को सुनने में आई हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad