Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 15, 2023

छतीसगढ़ लोक कला संस्कृति को सहेजने में हमारी सरकार प्रतिबद्ध - विधायक छन्नी साहू जिला स्तरीय नाच गाना गम्मत महोत्सव का आयोजन

 छतीसगढ़ लोक कला संस्कृति को सहेजने में हमारी सरकार प्रतिबद्ध  - विधायक छन्नी साहू



जिला स्तरीय नाच गाना गम्मत महोत्सव का आयोजन


राजनांदगांव। 


अंबागढ़ चौकी एवं मोहला ब्लॉक के संयुक्त तत्वाधान में जिला स्तरीय नाच गाना गम्मत महोत्सव का आयोजन ग्राम कुल्हारदोह किया गया। छत्‍तीसगढ़ की सांस्‍कृतिक धरोहर “नाचा” आज भी अपना वजूद कायम रखे हुए है। नए कलाकार इससे जुड़कर इसमें लोकला की पारंपरिकता के साथ नवाचार को भी शामिल कर रहे हैं। खुज्‍जी विधायक श्रीमती छन्‍नी चंदू साहू भी इस कार्यक्रम का हिस्‍सा बनीं। वे यहां बतौर अतिथि शामिल हुईं। आयोजक और वरिष्‍ठ नागरिकों ने उनका स्‍वागत किया। 


कार्यक्रम में शामिल हुई विधायक श्रीमती छन्‍नी साहू का लोक कलाकारों ने अभिनंदन किया। श्रीमती साहू ने आयोजन के दौरान प्रस्‍तुतियों का भी आनंद लिया। छत्‍तीसगढ़ी गीतों पर थिरकते कलाकारों ने सभी का मनोरंजन किया। नाचा में हास्‍य-व्‍यंग्‍य की भी प्रस्‍तुतियां हुईं। दूर-दूराज के सैकड़ों ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी तरह अलग-अलग स्‍थानों से सांस्‍कृतिक समितियां भी इसमें शामिल होने आई थी। 


इस दौरान विधायक श्रीमती छन्‍नी साह ने कहा कि – यह आयोजन प्रशंसनीय है। छत्‍तीसगढ़ की इस पारंपरिक लोककला शैली के माध्‍यम से हमारी सांस्‍कृतिक धरोहर और उसकी महत्‍वता की झांकी देखने को मिलती है। कोई संशय नहीं है कि यहां प्रस्‍तुतियां दे रहे कलाकारों ने वर्षों इस कला को साधा है और इसका प्रभाव मंच पर दिखता है। लोग इसका भरपूर आनंद भी ले रहे हैं। 


उन्‍होंने कहा कि – यह महोत्‍सव काफी विशेष है। अलग-अलग स्‍थानों के कलाकार यहां जुट रहे हैं। यह एक महासम्‍मेलन भी है। क्‍यूंकि अक्‍सर व्‍यस्‍तताओं के बीच इन कलाकारों को भी आपसी मेलजोल का वक्‍त नहीं मिल पाता। इनका सम्‍मान काफी जरुरी है। इन कला साधकों को बराबर सम्‍मान दिया जाना चाहिए। 


श्रीमती साहू ने कहा कि - छतीसगढ़ की लोक कला संस्कृति को सहेजने हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। सरकार ने इसके लिए योजना भी लागू की है। लोक कलाकारों को प्रोत्‍साहन और मंच उपलब्‍ध करवाया जा रहा है। सरकार ने इनका पूरा ख्‍याल रखा है। अब तो छत्‍तीसगढ़ी सिनेमा को भी पंख मिले हैं। 


जिला इकाई नाचा गम्‍मत लोक कलाकार कल्‍याण संघ मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी व समस्‍त ग्रामवासी कुल्‍हारदो द्वारा आयोजित इस महोत्‍सव में पद्मश्री आरएस बारले, विधायक इंद्रशाह मंडावी, श्रीमती तेजकुंवर नेताम, जिला पंचायत सदस्य बिरेन्द्र मसिया, जनपद सदस्‍य श्रीमती शेश्वरी धुर्वे, श्रीमती सुलेखा मंडावी, ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी मोहला अध्‍यक्ष नोहरु राम कुमेटी,  ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी मानपुर लच्छू साबला, ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी अं चौकी अध्‍यक्ष अनिल मानिकपुरी, संजय जैन, छोटेलाल कटेंगा, मनीष निर्मल, राजेन्द्र जुरेशिया, नाचा गम्मत कलाकार कल्याण संघ प्रदेश सचिव ध्रुवकुमार साहू, जोहरसिंह बोगा, उदय यादव, उदेराम साहू शामिल हुए। इसी तरह धरमूराम तारम, ईश्वर सोरी, कुमार कोरेटी, रामदेव मंडावी, हरिचंद तारम, श्रीमती गेंदकुंवर ठाकुर, संतराम हिड़ामें, करन सिंह कुमेटी, कुंदन धुर्वे, श्रीमती शांति बाई कचलाम, राजेन्द्र कौरे, रतनलाल तारम, श्रीमती सरस्वती ठाकुर, विजय भारद्वाज भी कार्यक्रम में मौजूद थे। 

-----------

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad