Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 27, 2023

शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे जीवन में सफलता मिलती है- मंत्री श्री अकबर

 


शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे जीवन में सफलता मिलती है- मंत्री श्री अकबर


कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 11 लाख 48 हजार रुपए की लागत से ग्राम बरभावर में नवनिर्मित नवीन प्राथमिक शाला भवन का किया लोकार्पण


कवर्धा, 27 मई 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम बरभावर में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने ग्राम बरभावर में 11 लाख 48 हजार रुपए की लागत से नवनिर्मित नवीन प्राथमिक शाला भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। मंत्री श्री अकबर ने नए भवन की बधाई एवं शुभाकामनाएं दी। इस अवसर पर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू सहित सबंधित ग्राम पंचायत के पंच-सरपंचगण, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारीगण सहित अधिक संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।  

   केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिससे जीवन में सफलता मिलती है। शासन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध हो सके इसके लिए नवीन स्कूल भवनों का निर्माण और जीर्णोद्वार किया जा रहा है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सुविधा मुहैया कराई जा रही है। शिक्षा के अधिकार के तहत निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है। अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। लैब, लाइब्रेरी सहित सभी जरूरतों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान किया जा रहा है। जिससे अब वनांचल क्षेत्र में रहने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा में चयनित होकर इंजिनीयारिंग और डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं, वही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी चयनित होकर अपनी सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad