मूल भूत सुविधाओ को तरसता गांव
रायमनोहरा.."
मानपुर वि.ख.के ग्राम पंचायत जामडी के आश्रित ग्राम राय मनोहरा आज भी अपनी मूलभूत सुविधाओ के लिये तरस रहा है,। यहग्राम नवीन जिला मो.मा.अं.चौकी की अंतिम सीमा पर बसाहै ।महाराष्ट्र राज्य की सीमा यहां 01किंमी की दूरी से प्रांरभ होजाताहै। यहां से धनौरा तहसील जिला गढ़चिरौली यहा से 080किमी की दूरी पर स्थित है। चवेला,मदेरेला , केवाद धनौरा आता है।
गार्मीणो ने बताया कि ग्राम मुख्य मार्ग से नहीं जुड़ने के कारण,शादी ब्याह,मरनी ,बीमारीसेलेकरशिक्षा ,स्वास्थय, बिजली पानी, पक्की सडक, सभी कोलेकर परेशानी रहती है।
सौर ऊर्जा संचालित है जिससे गांव की सडक बत्ती जलती है रात 10बजे के बाद बंद हो जाती है,सौलर पम्प मे02सैन्टेक्सपानी टंकी लगी है एक टंकी लिगेज होने के कारण पानी पर्याप्त मात्रा मे नही मिल पाता,। गांवकी गली मे मुरुम नहीं डाला गया है। जीयो नेटवर्क लग चुका है प्रांरभ नहीं होने से सुविधा से वंचित हैमहाराष्ट्र सीमा लगा होने के कारणकभी मोबाइल काम करता है। गांव मे 20परिवार निवासरत है,आधे उरांव जाति के है,आंगनबाडी, प्रा.शा. का हालबेहाल है,पंचायत प्रतिनिधि गांव की समास्याओ के प्रति गंभीर नहीं है।
ग्राम के जरहाडीह टोले मे पुल की आवश्यकता है,ग्राम को मुख्यमार्ग से जोडने व गली मे सी.सी रोड की ,तथा एक पानी सेन्टेक्सकी समास्या ग्रामवासियो ने बतायी है।
बहरहाल गांव कीसमास्याओ का निराकरणके लिये भगवानबनकर कौन आगे आता है समय ही बतलायेगा ।
*मोहला से योगेन्द्रसिंगने की रिरोर्ट*



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.