Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 20, 2023

भाजपा नेताओं द्वारा गौठानों के निरीक्षण में पाई गई अनियमितता व भ्रष्टाचार


भाजपा नेताओं द्वारा गौठानों के निरीक्षण में पाई गई अनियमितता व भ्रष्टाचार 

सीएनआई न्यूज़ बालोद उत्तम साहू

बालोद।भाजपा की चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान की आज से शुरुआत किया गया।भाजपा ने गोठान का दौरा कर कथित घोटाले की पोल खोलने का ऐलान के बाद आज चिन्हांकित गोठान पहुंचे।गौठानों की वास्तविक स्थिति के पड़ताल करने भाजपा प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बालोद के पदाधिकारी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के नेतृत्व में शनिवार को '' चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान '' के तहत विभिन्न गौठानों का निरीक्षण किया। 


ग्राम हीरापुर गौठान में निरीक्षण के दौरान गौठान समिति से चर्चा मे जानकारी प्राप्त हुआ कि गौठान में पूरा काम नहीं हुआ है, वही सरपंच ने बताया 15 वां वित्त, मुलभुत व अन्य राशि जो ग्राम के  मूलभूत आवश्यकता एवं विकास का कार्य मे उपयोग होने थे उस राशि को भी अभिषरण के रूप मे गौठान  में लगाने के लिए कहा गया। बड़ी बस्ती होने के बावजूद यहां मात्र 25 किसानों ने गोबर बेचने हेतु पंजीयन कराया है,


वही खुले आसमान के नीचे में गोबर रखा गया है और गौठान पर कही पर भी गौवंश नजर नहीं आया। इसी तरह से जमरुवा, साकरा क ,करहीभदर गौठान में न चारा की व्यवस्था थी, ना पानी की व्यवस्था  यहां हर तरफ अव्यवस्था नजर आ रहा था, वही गौठान समिति से चर्चा करने पर पता चला कि निर्माण कार्य अधूरा है, लेकिन फाइल वर्क में कार्य पूरा बता रहा है।इस तरह से गौठानों मे प्रथम दृष्टि में व्यापक मात्रा में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था पाई गई है और सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का बुरा हाल नजर आया।वर्मी कंपोस्ट खाद खुले धूप में टैंक में निर्माण किया जा रहा है जिसमें उचित तापमान व नमी नहीं है केवल धूल और मिट्टी नजर आ रही है इसमे काम करने वाले स्व सहायता समूह के सदस्यों को हफ्ते में एक दो दिन रोजी मजदूरी के रूप में अधिकतम 100 रू मिलते हैं इस पर भी उन्हें जेब से लागत लगानी पड़ती है ।


गौठान निर्माण में व्यापक रूप से भष्ट्राचार 

भाजपा ग्रामीण मंडल के नेताओं ने प्रदेश भूपेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा गौठान योजना सफेद हाथी साबित हो रहा है। इस योजना पर व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है तथा जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा बहाया गया है। गौमाता माता सड़कों पर में विचरण कर रही है। भाजपा द्वारा चलबो गौठान खोलबो पोल दल में भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा भाजपा अध्यक्ष पवन के साथ मंडल अध्यक्ष प्रेम लाल साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश यादव,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तोमन साहू,मंडल महामंत्री बिरेन्द्र साहू,दानेश्वर मिश्रा ,जनपद अध्यक्ष प्रेमलता साहू, जिला पंचायत सदस्य कृतिका साहू,जनपद उपाध्यक्ष  कल्याण साहू, पिछड़ा वर्ग मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष विनोदगिरी गोस्वामी,भूपेंद्र सिन्हा,श्रीमती मोहनी देवांगन,युवा नेता विकास साहू, सतानन्द साहू सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad