Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, May 19, 2023

प्रदेशव्यापी किसान चौपाल कार्यक्रम हेतु एकदिवसीय प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश भाजपा कार्यालय में सम्पन्न

 


 सीएनआई न्यूज़ से उत्तम साहू

बालोद। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नेतृत्व में पूरे प्रदेशभर के सहकारी समितियों में होने जा रहे किसान चौपाल कार्यक्रम हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम प्रशिक्षण वर्ग प्रारम्भ से पहले भारत माता एवं संगठन के पितृपुरुष के छाया चित्र में माल्यार्पण कर वर्ग प्रारम्भ किया गया। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी सहकारी समितियों में होने जाने वाले किसान चौपाल कार्यक्रम के लिए वक्ताओं प्रमुख प्रमुख बिंदुओं पर जहां किसान भाइयों के समक्ष रखने हेतु विषयो पर विस्तार पूर्वक विषय प्रस्तुत किया गया। प्रशिक्षण में अपना मार्गदर्शन देने हेतु भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ,भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ,विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, संगठन महामंत्री पवन साय, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  पवन साहू  का मार्गदर्शन प्रशिक्षण में प्राप्त हुआ। बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री  केदार कश्यप, विजय शर्मा.ओपी चौधरी , विधायक एवं प्रवक्ता  अजय चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष, शिवरतन शर्मा, विधायक पुन्नूलाल मोहले, सांसद संतोष पाण्डे, चुन्नीलाल साहू ,गुहाराम अजगले सहित पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक तथा संगठन से जुड़े प्रदेश भर से भाजपा के वरिष्ठ नेता गण किसान मोर्चा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। 


बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष  अरूण साव ने अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यह प्रदेश की पहचान देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी है जिनके अनुरूप भाजपा अपने पन्द्रह वर्षों के कार्यकाल में हर वर्ग के लिए कार्य किया है। 

        पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह  अपना मार्गदर्शन देते हुए कहा कि जब हमारी सरकार प्रदेश में थी तब हमने गाँव गरीब, अन्नदाता किसान, युवा ,महिला बुजुर्ग सभी के लिए योजना चलाई जहां 2003 के पूर्व प्रदेश के किसान बाढही लेकर जीवन अर्पित करते थे और बैंकों और साहूकारों के कर्ज तले दबे रहते थे जहां किसानों के अनाजो को पानी मे डूबा डूबा कर उनके उपज का मजाक उड़ाया करते थे तो भाजपा सरकार उनके अनुरूप कार्य किया।चाहे वो जीरो प्रतिशत में मुफ्त ब्याज ऋण योजना हो, पन्द्रह वर्षों में भाजपा सरकार 75 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के लक्ष्य को प्राप्त किया जहां मुफ्त में पम्प कनेक्सन की बात हो ऐसे अनोको कार्य भाजपा शासन में कार्य हुआ। 

     किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने अपनी बात रखते हुए कहा कि प्रदेश में सर्व प्रथम किसानों के हित मे सोचने वाली पंद्रह वर्षों की भाजपा की सरकार थी। आज किसानों को झूठ बोल कर सत्ता में आई यह सरकार किसानों से किये वादों से मुकर चुकी है। सत्ता पाने के लिए सभी तरह की कर्जो को  माफ करेंगें कहा गया था आज तक अधिकृत बैंकों के कर्ज माफ नही किया है न ही जो किसान प्राइवेट बैंकों से कर्ज लिए किसानी के लिए उसे माफ नही किया है। न ही प्रदेश के किसानों को पम्प कनेक्स मिल पा रहा है। केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार किसानों के लिए विभिन प्रकारों के योजना चला कर किसानों की जीवन शैली बदलने को कार्य कर रही है ।चाहे वो किसान सम्मान निधि हो, धान में एमएसपी बढाने की बात हो। जब 2018 तक प्रदेश में भाजपा की सरकार थी तो उस समय धान का समर्थन मूल्य 18 सौ से ऊपर था, 2018 के बाद जब कॉंग्रेस की सत्ता आई प्रदेश में तो भुपेश बघेल ने कहा था कि हम बकाया धान का बोनस देंगे। न बकाया बोनस दिया न साढ़े चार साल का बोनस दिया। धान का समर्थन मूल्य केंद्र सरकार निर्धारित करती है 2018 से लेकर 2023 तक करीब 300 सौ रुपए धान में समर्थन मूल्य में वृद्धि करने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की भाजपा की सरकार ने की है, जबकि धान खरीदी के साथ साथ केंद्र सरकार राज्य को धान खरीदी की ट्रासपोटिंग से लेकर बारदाने का पैसा, सुतली का पैसा, धान सुखत जैसे सुविधा या लागत केंद्र सरकार वाहन करती है ऎसे प्रमुख प्रमुख विषयो को हमको किसानों के पास चौपाल के माध्यम से रखने की आवश्यकता है।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम मंच संचालन प्रदेश किसान मोर्चा महामंत्री  कोमल सिंह राजपूत ने लिया। आभार किसान मोर्चा के परदेश उपाध्यक्ष कुलकित चंद्रा ने किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad