रतनपुर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने धर्म गुरु का स्वागत गर्मजोशी के साथ किए
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोर्ट
रतनपुर.....मुस्लिम समाज के धर्मगुरु औलादे गौसे आजम हुजूर सैय्यद हाशिमुद्दीन अल गिलानी का छत्तीसगढ़ की सरजमीं पर दूसरी बार आना हुआ है रायपुर एयरपोर्ट में हज कमेटी के अध्यक्ष ने उनका इस्तकबाल किया वहां से कोरबा के लिए रवाना हुए
रतनपुर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने धर्म गुरु हजरत हाशिमुद्दीन अल गिलानी अल हसनी वल हुसैनी अल कादिरी अल बगदादी के इस्तकबाल करने के लिए आज पलके बिछाए इंतजार कर रहे थे दोपहर 1:00 बजे रतनपुर पहुंचने पर सभी को उनका दर्शन लाभ हो पाया
विदित हो कि आज हजरत के रायपुर आगमन हुआ रायपुर एयरपोर्ट से उनका काफिला सड़क मार्ग से कोरबा के लिए रवाना हुआ अपने निर्धारित कार्यक्रम कोरबा जाते समय अल्प समय के लिए रतनपुर बाईपास इज्जत शाह चौक मे रुके, जहां पर मुस्लिम समाज के द्वारा गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया गया इस दौरान मुस्लिम समाज रतनपुर के साथ-साथ बड़ी संख्या में आसपास के मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे थे
और अपने धर्म गुरु का दीदार कर उनका दर्शन प्राप्त कर अपने आपको बहुत ही खुश किस्मत महसूस किए इस्तकबाल करने वालों में मुख्य रूप से सैयद आरिफ अली, सैयद निजाम अली, हाजी शमशेर अहमद, मिर्जा हारून बेग, मुख्तार खान ,निसार खान, वासित अली, रियाज खोखर,ताहिर अली,शेख मुबारक,सिराज मोहम्मद,अशरफ बेग, महमूद कुरैशी, एजाज बेग ,रजा बेग ,डॉक्टर जुम्मन, जमील बेग, हाफिज अली, इस्माइल खान ,अख्तर अली, बरकत अली,वकील एवं सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.