Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, May 29, 2023

गेती से मारकर महिला की नृशंस हत्या,

 मध्य प्रदेश सिवनी

गेती से मारकर महिला की नृशंस हत्या,


 29, 2023 


बंडोल पुलिस ने महिला के हत्यारे कातिल को 2 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार। पुराने विवाद को लेकर मृतिका से रखता था रंजिश

सी. एन. आई. न्यूज/सिवनी। दिनाँक 27.05.2023 को थाना बंडोल मे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छुआई मे एक महिला को गेती से हमला कर चोट पहुँचाई गई जिससे वह मृत हो गई है सूचना पर थाना प्रभारी बंडोल व्दारा तत्काल हमराह स्टाफ के ग्राम छुआई पहुँच घटना के संबध मे जानकारी प्राप्त की गई जिसमे पाया गया कि ग्राम छुआई का प्रदीप बघेल का करीब एक माह पुर्व मृतिका संगीता बंदेवार के साथ मृतिका के घर के सामने बेठकर शराब पीने से मना करने पर विवाद हुआ था।

उसी समय से आरोपी प्रदीप बघेल मृतिका से रंजिश रखे थे। घटना दिनाँक 27 मई 2023 को मृतिका संगीता बंदेवार का पति मजदूरी करने गाँव मे गया था। बच्चे रिश्तेदारी मे गये थे। मृतिका को घर मे अकेली पाकर आरोपी प्रदीप बघेल ने हत्या करने के उदेश्य से गेती से हमला किया। जिससे बचने के लिये मृतिका मोहल्ले के छोटू बघेल के घर तरफ भागी जहाँ आरोपी ने मृतिका का पीछा कर छोटू बघेल के घर के सामने गेती से हमला कर संगीता बंदेवार की हत्या किया व मौके से भाग गया।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री रामजी श्रीवास्तव के निर्देशन मे व श्री पुरूषोत्तम मरावी एसडीओपी सिवनी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल श्री दिलीप पंचेश्वर व्दारा तत्काल टीम गठित कर एक टीम मृतिका के शव की पंचनामा कार्यवाही मे लगाया गया व एक टीम आरोपी तलाश मे रवाना किये।

पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक मे नहर मे कूद गया जिसे हिकमत अमली से कडी मशक्कत के बाद जान जोखिम मे डालकर पुलिस व्दारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की निशादेही पर घटना मे प्रयुक्त गेती जप्त की गई व आरोपी को न्यायालय पेश किया गया जहाँ से जैल वारंट बनाये जाने पर जेल दाखिल कराया गया है।

नाम मृतिका – संगीता पति राजकुमार बंदेवार उम्र 35 साल निवासी ग्राम छुआई थाना बंडोल

नाम आरोपीः- प्रदीप बघेल पिता हनुमान सिंह बघेल उम्र 34 साल निवासी ग्राम छुआई थाना बण्डोल।

सराहनीय कार्य –थाना प्रभारी श्री दिलीप पंचेश्वर,सउनि भुजवल प्रजापति,सुमेरचन्द उईके,प्र.आर.अमर उईके,ब्रजेन्द्र लोखन्डे,विनोद बघेल,सुखराम कुमरे,आर.राजेश सरयाम,प्रदीप चौधरी,सुधीर डेहरिया, जितेन्द्र रंगारे,दीपेश रघुवंशी, सतीश पाल,अभय उईके,राकेश मार्को,म.आर.प्रियंका डेहरिया का रहा।

छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad