Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, May 27, 2023

शासकीय उचित मूल्य दुकान बोरिया मैं हो रहा फर्जीवाड़ा सेल्समैन की चल रही दादागिरी

 जिला सिवनी मध्यप्रदेश


शासकीय उचित मूल्य दुकान बोरिया मैं हो रहा फर्जीवाड़ा

सेल्समैन की चल रही दादागिरी


सी एन आई न्यूज/ सिवनी जिले के धनोरा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बोरिया मैं शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन वितरण में गजब का मन माही देखने को मिल रही है सेल्समैन राजेंद्र चंद्रवंशी के द्वारा अपने हिसाब से जिस व्यक्ति को जितना देना है और कितना देना है इस बात का निर्णय सेल्समैन के द्वारा किया जाता है इसकी शिकायत सरपंच अंगूरी बाई कुमरे पति रूपचंद कुमरे के द्वारा उच्च अधिकारियों को फोन पर शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी अभी तक किसी अधिकारी ने ग्रामपंचायत बोरिया शासकीय उचित मूल्य दुकान का अभी तक कोई जांच नहीं की गई जिसमें उपसरपंच ताहिर खान एवं ग्राम पंचायत अध्यक्ष प्रकाश मर्सकोले के द्वारा भी शासकीय उचित मूल्य दुकान पर आकर जानकारी प्राप्त की गई परंतु इससे किसी प्रकार का संतुष्ट जवाब अभी तक किसी भी ग्रामीण जन को प्राप्त नहीं मिल पाई है जिससे ग्रामीण जनों में आक्रोश की स्थिति बन रही है और यह भी बताया गया कि प्रत्येक सदस्य से किसी से 1 किलो और किसी से 2 किलो राशन काट कर राशन का भुगतान किया जा रहा है जिससे सभी लोगों में एक नाराजगी देखने को मिल रही है और भविष्य में यदि इसका निराकरण जल्द से जल्द नहीं किया गया तो ग्रामीण जनों के द्वारा बताया गया कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की जाएगी जिसके जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी जब हमने सेल्समैन से बात करने को कहा तो आज दिनांक 26 5 2023 को सेल्समैन राजेंद्र चंद्रवंशी अनुपस्थित पाया गया और उनके द्वारा भेजे गए कर्मचारियों के द्वारा पता चला कि यह राशन जो कम प्राप्त हो रहा है वह ऊपर उच्च अधिकारियों के द्वारा ही काटकर पहुंचाया जा रहा है इस स्थिति में मैं किस प्रकार से ग्रामीण जनों को पूरा राशन उपलब्ध  कैसे करूं इस वजह से, मुझे भी परेशानी हो रही है और उच्च अधिकारियों के द्वारा जिस प्रकार का निर्देश हमें प्राप्त हुआ है इस हिसाब से मैं राशन का वितरण कर रहा हूं जबकि मध्य प्रदेश शासन का स्पष्ट निर्देश है कि प्रत्येक गरीब परिवार को 5 किलो अनाज का वितरण करना अनिवार्य है परंतु आज बोरिया में देखा जा रहा है कि यहां राशन पर भारी कटौती की जा रही है और यह एक पहला मामला नहीं है इससे भी पहले कई बार ऐसा किया जा चुका है ग्रामीण जनों के द्वारा यह सब बार-बार देखने पर ग्रामीण जनों पर आक्रोश की भावना बन रही है

जिला ब्यूरो छब्बी लाल कमलेशिया की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad