लोकेशन मुंगेली
मुंगेली से सुखबली खरे की रिपोर्ट
त्रिमूर्ती पब्लिक स्कूल का JEE MAINS 2023 में रिकॉर्ड -14 छात्र चयनित
मुंगेली/ सरगांव// मुंगेली जिले के नगर पंचायत सरगांव स्थित CBSE मान्यता प्राप्त त्रिमूर्ती पब्लिक स्कूल एक बार फिर इतिहास रचा जहां ऐतिहासिक रूप से JEE 2023 मे 14 छात्र का चयन हुआ। ग्रामीण क्षेत्र,आर्थिक परिस्थिति जैसे अनेक बाधाओ को पार करते हुए छात्रों ने परचम लहराया।
जहां छात्र सौरभ वर्मा ने 99.71% ,तरंग श्रीवास्तव 97.78% ,विधान सिंह वैश 98.57%, विकास राय 98.26%, वेदान्त दुबे 97.11%, विनीत सिंह 92.00% ,अभिनव कौशिक 84.06% ,आयुष्मान सिंह चौहान 82.64% ,अंशुल खलखो 81.83% , अर्पणा तिवारी 81.40% , सौर्य सिंह 80.00% ,आशुतोष देवांगन 80.07% प्राप्त कर इतिहास रच दिया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक,डायरेक्टर राजेश त्रिवेदी ने ऐसे परिणाम के बाद छात्रों,अभिभावकों एवं प्राचार्य को बधाई देते हुए आगे परीक्षा में परचम लहराने हर संभव सुविधा देने की बात कही है। प्राचार्य ने समस्त छात्र एवं शिक्षक को बधाई दिया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.