राजनांदगांव
थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
अपने ही मकान में अवैध रूप से शराब बेचने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
02 व्यक्ति के विरूध्द आबकारी अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही।
आरोपियो के कब्जे से 27 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल 4.860 बल्क लीटर को किया गया जप्त कुल कीमती 2430/रू।
अवैध शराब विक्रय करने वालों पर रखी जा रही है सतत् निगाह।
आरोपीगण:-
1 हरिन्द्र सिंह भाटिया पिता हरशरण सिंह भाटिया उम्र 35 साल निवासी बुधवारीपारा वार्ड नं0 14 डोंगरगढ़ थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव छ.ग.।
2 हिरा लाल पिता फेरू राम यादव उम्र 45 निवासी मुसरा थाना डोगरगढ जिला राजनांदगांव छ.ग.।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में टीम तैयार कर अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूध्द लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में दिनांक 27/06/2023 को पृथक-पृथक सूचना प्राप्त हुआ कि खंडूपारा निवासी हरिन्द्र सिंह भाटिया पिता हरशरण सिंह भाटिया उम्र 35 साल निवासी बुधवारीपारा वार्ड नं0 14 डोंगरगढ़ एवं हिरा लाल पिता फेरू राम यादव उम्र 45 निवासी मुसरा थाना डोगरगढ जिला राजनांदगांव छ.ग. के द्वारा अवैध रूप से शराब अपने-अपने घर के सामने विक्रय कर रहे है, कि सूचना पर तत्काल मुखबीर के बताये स्थान पर पुलिस टीम के द्वारा दबिश दी गयी जिसमे दो आरोपीगण को अवैध रूप से शराब विक्रय करते रंगे हाथो पकड़ा गया, आरोपीगण के विरूध्द पृथक पृथक 2 अपराध, अपराध क्रमांक 403/2023, 404/2023 धारा 34 (1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया। अवैध रूप से शराब विक्रय करने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की रही है।
उक्त कार्यवाही में - प्र0आर0 501 अजीत टोप्पो. प्र0आर0 214 महादेव साहू की विशेष भूमिका रहा है।



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.