विधायक डॉ केके ध्रुव ने बिसाहू सिंह से किए वादे को किया पूरा, श्रवण बाधित यंत्र पहुंचा के दी...
प्रदीप राय की रिपोर्ट
गौरेला पेंड्रा मरवाही। विधायक डॉ केके ध्रुव के सेवा भावना से हर कोई परिचित है।चाहे वह एक चिकित्सक के रूप में हो या एक विधायक के रूप में हो, हर जगह वे लोगो से मिलकर उनका दुख दर्द बाटने में कोई कसर नहीं छोड़ते।विधायक डॉ केके ध्रुव का भी कहना है कि लोगो की मदद करने में उन्हें एक आंतरिक सुकून का अनुभव होता है।कभी कभी छोटी सी मदद भी लोगो को मदद करने वाले के सामने बहुत बड़ा बना देता है।कुछ ऐसा ही वाकया हुआ निमधा के बिसाहू सिंह के साथ।
अभी कुछ हो दिन पहले की बात है कि ग्राम निमधा के आदिवासी समुदाय से आने वाले बिसाहू सिंह को सुनने में बहुत कठनाई आ रही थी, वह ठीक से कुछ भी सुन नहीं पा रहा था।इसके लिए उसने कई बार श्रावन बाधित यंत्र के लिए फार्म भरा पर किसी न किसी कारण से उसे यह यंत्र नही मिल रहा था।अभी कुछ दिन पहले ही वह इस संबंध में मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव से मिलकर अपनी समस्या बताई थी जिसे विधायक डॉ केके ध्रुव ने गंभीरता से सुना और आज बिसाहू सिंह के इच्छा के अनुरूप आज खुद श्रवण बाधित यंत्र ग्राम सिवनी में जाकर भेट की। इस श्रावण बाधित यंत्र स्वयं मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव के हाथों पाकर बिसाहू सिंह की बांछे खिल गई।इस दौरान मरवाही विधायक डॉ केके ध्रुव के साथ गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी साथ में थे।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.