Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 28, 2023

नव निर्मित पुल में खुली भ्र्ष्टाचार की पोल पहली ही बारिश में आई बड़ी दरार ,अप्रोच सड़क धंसा

 राजनांदगांव 



नव  निर्मित पुल में खुली भ्र्ष्टाचार की पोल



पहली ही बारिश में आई बड़ी दरार ,अप्रोच सड़क धंसा


डोंगरगांव राजनांदगांव - 

               कोहका - बेन्दरकट्टा को जोड़ने वाली  लगभग 10 करोड़ रु की लागत से बन रही पुल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नजर आ रहा है। अपने कार्यवधि समय से अधिक समय से ज्यादा हो गया हैं किंतु अभी तक पुल बन कर तैयार नही हो पाया है। साथ ही पुल के आधा अधूरा निर्माण से ग्रामीण एवं आवा जाहि करने वाले लोग परेशान हैं। 


साथ ही साल की पहली बारिश में ही घटिया निर्माण की पोल खुल कर सामने आ गयी है। बता दे की पुल के दोनो ओर बनी अप्रोच रोड़ की हालत अभी से खराब हो गुई है। हल्की बारिश में भी सड़क नीचे धंस गयी है। साथ ही पुल के साइड में बनी पिचिंग भी बुरी तरह से खिसक रही है। इससे आगामी दिनों में सड़क धसने से कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। ।

इसके बाद भी संबंधित अधिकारी और ठेकेदार द्वारा मनमानी किया जा रहा है। क्षेत्र के नेताओ से भी संपर्क किया गया किंतु किसी ने भी फोन उठाना मुनासिब नही समझा। पाठकों को बता दे कि कांग्रेस सरकार में जो भी कार्य हो रहे हैं उनमें भ्रष्टचार खुलकर हो रहे हैं। 


जनप्रतिनिधियों से नाराज ग्रामीण


 इस 10 करोड़ के लागत वाली  पुल में भ्रष्टाचार में ठेकेदार, स्थानीय नेताओं और जनप्रतिनिधियों का बराबर का हिस्सा नजर आता है। क्योंकि निर्माण हो रहे पुल की निरीक्षण के लिए अभी तक किसी अधिकारी का दौरा हुआ है और न ही किसी नेता ने वहाँ दस्तक दिया है। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय जनपद सदस्य एवं जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू ने एक बार भी पुल का निरीक्षण नही किया है। ग्रामीणों ने खराब क्वालिटी की पुल निर्माण की जानकारी टिकेश साहू को दिया था लेकिन अभी तक उन्होंने इस पुल पर कदम नही रखा है। साथ ही ठेकेदार विनोद अग्रवाल के खिलाफ ग्रामीण काफी आक्रोशित दिखाई दिए। 


पुल बनाने के चक्कर मे स्कूल का रास्ता बंद


स्कूल कैसे जाएंगे बच्चे और शिक्षक

आपको बता दे कि लोगो को सुविधा पहुँचाने 10 करोड़ की लागत से बन रहे पुल लोगो के लिए ही समस्या बन गयी है। कोहका एवं बेन्दरकट्टा के ग्रामीण ठेकेदार विनोद अग्रवाल एवं स्थानीय नेताओं से काफी नाराज नजर आए। दरअसल हुआ ये है कि जहाँ पुल निर्माण हो रहा है वही समीप में ही प्राथमिक शाला स्कूल भी स्थित है। पुल के अप्रोच सड़क के  कारण स्कूल काफी नीचे दब गई है ,साथ ही सड़क की ऊँचाई काफी ऊपर हो गयी है और स्कूल जाने का रास्ता बंद हो गया है। ठेकेदार द्वारा स्कूल जाने के रास्ते को भी दुरुस्त नही किया गया है। छोटे बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे बड़ा सवाल है। ठेकेदार अपने फायदे के किए स्कूली बच्चों का भविष्य खराब करने में रुचि दिखा रहे हैं। क्योंकि अब न तो बच्चे स्कूल जा पा रहे हैं और न शिक्षक। तो बच्चे पढ़ेंगे कहा।

इस संबंध में जब सरपंच पति देवेन्द साहू  से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि ठेकेदार और इंजीनियर को कई बार कहा गया कि कम से कम स्कूल के रास्ते में मुरुम डलवा दे किंतु उन्होंने किसी का नही सुना।कहा कि स्कूली बच्चे चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहाँ ठेकेदार और इंजीनियर की मनमानी शुरू से चल रहा है किसी की बात नही सुनता अपनी मनमानी से काम कर रहा है। 


अप्रोच सड़क में मुरुम के बदले डाली दी मिट्टी

देवेन्द साहू ने बताया कि जिस अप्रोच सड़क में मुरुम डालना था वहाँ खुलकर ठेकेदार ने मनमानी की और मिट्टी डाल दी। मिट्टी डालने से हल्की बारिश में भी सड़क काफी नीचे धंस गयी है जिससे सड़क और पुल के गुणवत्ता पर सवाल खड़ा करता नजर आ रहा है। 

साथ ही अप्रोच सड़क में डाली जा रही गिट्टी की साइज भी 40 mm से ज्यादा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो 10 करोड़ की पुल जो ग्रामीणों को लाभ पहुँचाने के लिए बनाई जा रही है उसमें ठेकेदार और अधिकारी को ही लाभ मिल रहा है। बाकी स्थानीय नेताओं को उनका हिस्सा मिलना तो तय रहता है।



 इंजीनियर भूषण सेन्डे

इंजीनियर भूषण शेंडे ने बताया कि मैं अभी दो-चार दिनों से नहीं गया हूं अभी जाकर देखता हूंl जब उन्हें फूल के हाल के बारे में बताया गया तब उन्होंने कहा कि पहली बारिश है यह होता ही है उसमें सुधार किया जाएगाl


ठेकेदार विनोद जैन

ठेकेदार विनोद जैन से संपर्क करने पर उन्होंने फोन नहीं उठायाl


जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू

 जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी मिले नहीं है मैं जाकर देखता हूँ

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad