Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, June 15, 2023

भगवान श्री जगन्नाथ जी धाम पांडादाह में रथयात्रा की तैयारीयों को लेकर मंदिर सेवा समिति की बैठक संपन्न* *प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रथयात्रा पर्व तीन दिवसीय आयोजन में 19 जून से अखंड राम नाम संकीर्तन के साथ पर्व का शुभारंभ* *20 जून रथयात्रा-जगन्नाथ जी मंदिर परिसर में 5 परिक्रमा के दौरान कांधे पर विराजमान होकर भक्तों को देंगे दर्शन* *रथयात्रा मेला में व्यापारियों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा*

 भगवान श्री जगन्नाथ जी धाम पांडादाह में रथयात्रा की तैयारीयों को लेकर मंदिर सेवा समिति की बैठक संपन्न



प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रथयात्रा पर्व तीन दिवसीय आयोजन में 19 जून से अखंड राम नाम संकीर्तन के साथ पर्व का शुभारंभ


20 जून रथयात्रा-जगन्नाथ जी मंदिर परिसर में 5 परिक्रमा के दौरान कांधे पर विराजमान होकर भक्तों को देंगे दर्शन


रथयात्रा मेला में व्यापारियों से किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं लिया जाएगा


संजू महाजन की रिपोर्ट


खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई। पांडादाह :- छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर भगवान श्री जगन्नाथ जी धाम पांडादाह में इस वर्ष तिथि के अनुसार आषाढ़ शुक्ल 2 (अरजदूज) रथयात्रा 20 जून को मनाया जा रहा है! जिसकी व्यवस्था को लेकर मंदिर सेवा समिति की बैठक आयोजित की गई थी


बैठक में विभिन्न प्रकार की चर्चा हुई, जिसमें रथयात्रा पर्व की तैयारीयों को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया! 

*जानकारी के अनुसार* प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष अधिक श्रद्धालु भक्त पहुंचने वाले हैं जिसकी व्यवस्था आयोजन कार्यक्रम सहित तैयारियों को लेकर मंदिर सेवा समिति व क्षेत्र के लोग व्यवस्था बनाने की तैयारीयों में जोरो शोरो से लग गए हैं! भीषण गर्मी को देखते हुए विशेष ध्यान में रखते हुए पेयजल की व्यवस्था की जाएगी!

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रथयात्रा मेला में व्यापारियों से किसी व्यक्ति प्रकार के टैक्स नहीं लिया जाएगा!

मंदिर सेवा समिति व क्षेत्र के लोगों ने निर्णय लिया है प्रतिवर्ष अनुसार पांडादाह में तीन दिवसीय रथयात्रा पर्व में 3 दिनो तक मांस मदिरा का सेवन पूरी तरह से प्रबंधित रहेगा !

तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 19 जून प्रथम दिन अखंड राम नाम संकीर्तन के साथ रथयात्रा पर्व का शुभारंभ किया जाएगा! 

20 जून को ठीक दोपहर 12 बजे रथयात्रा पर्व के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ जी, (बहन) देवी सुभद्रा जी, बड़े भैया बलदाऊ जी के साथ मंदिर में विराजमान सभी देवी देवता पंडित पुरोहित व भक्तों के कंधों में बैठकर मंदिर परिसर की 5 परिक्रमा कराई जाएगी, परिक्रमा के दौरान प्रसिद्ध बैंड पार्टी के साथ धर्मप्रेमी प्रभु के अनंत नाम के जयकारे के साथ हज़ारों की संख्या में विशाल जनमानस रहेंगे ! अनुमान लगाया जा रहा है इस वर्ष 20 हजार से भी अधिक श्रद्धालु भक्तगण  दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचेंगे ! जिसे देखते हुए व्यवस्था व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन की टीम मंदिर से लेकर मेला व पांडादाह के सभी स्थलों पर मौजूद रहेंगे! 

*वृद्धाआश्रम का होगा भूमिपूजन*

 छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर पांडादाह भगवान श्री जगन्नाथ जी रथयात्रा पर्व के दौरान प्रतिवर्ष जनप्रतिनिधियों का आगमन भी होता है, भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन करने राजनांदगांव के सांसद संतोष  पांडेय जी,  डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल जी रथयात्रा में पहुंचेंगे! विधायक भुनेश्वर बघेल द्वारा मंदिर परिसर में समुदायिक भवन वृद्धाआश्रम के लिए 10 लाख रूपये व परिसर में सौंदर्यीकरण के लिए 5 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया है इसी प्रकार सांसद संतोष पांडे ने सामुदायिक भवन वृद्धाआश्रम के लिए 5 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान किया है जिसका भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों के करकमलों द्वारा विशाल  जनसमुदाय व दर्शन के लिए पहुंचे धर्मप्रेमी एवं आसपास क्षेत्र के लोगों की उपस्थिति में किया जायेगा !

बैठक में मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष- पंडित मिहिर झा जी, पंडित ओम झा जी, रिंकू महोबिया जी, सुयश खरे जी, संजय यदु जी, देवकांत यदु जी, गौस मोहम्मद बेग जी, राजू यदु जी, संजू महाजन जी, संतोष वैष्णव पुजारी जी, सनी यदु जी, चंद्रेश यदु जी, श्रीमती आरती रिंकू महोबिया जी, दिलीप श्रीवास्तव जी सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे!

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad