पिथौरा_ 1 जुलाई से जन आशीर्वाद यात्रा से संपत अग्रवाल का चुनावी दौरा प्रारंभ
नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य डॉक्टर संपत अग्रवाल के द्वारा बसना विधानसभा में 1 जुलाई से जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जाएगी इस यात्रा में केंद्र सरकार द्वारा किए गए 9 साल की उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाया जाएगा और नीलांचल सेवा समिति के द्वारा किया गया सेवा कार्य को भी जन-जन तक पहुंचाया जाएगा जिसका पिथौरा नीलांचल कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया गया बसना विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पेयजल, स्वच्छता के लिए जन-जागरूकता अभियान, ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली लोगों,किर्तन दल, वरिष्ठजनों, बेटियों का सम्मान, प्रतिभावान छात्र छात्राओं व खिलाड़ियों का सम्मान, बीते 16 जनवरी को आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ में सहभागी बने और गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड मे दर्ज सभी 25000 हजार माता बहनों का प्रशस्ति पत्र से सम्मान के लिए नीलांचल सेवा समिति 1 जुलाई को सुबह 09 बजे से जन आशीर्वाद यात्रा बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बम्हनी से शुरू करेगी। जो सितंबर 2023 तक चलेगी


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.