Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 26, 2023

महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य आर्थिक दृष्टिकोण से हो रहीं सशक्त खाद विक्रय से 2 लाख 50 हजार रुपए का लाभ किया अर्जित

 महिला स्व-सहायता समूह की  सदस्य आर्थिक दृष्टिकोण से हो रहीं सशक्त



खाद विक्रय से 2 लाख 50 हजार रुपए का लाभ किया अर्जित


खैरागढ़, 26 जून 2023/

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना ग्रामीणों एवं महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण योजना साबित हो रही है। धरातल पर इस योजना का सफल क्रियान्वयन होने से यह योजना हर दृष्टि से उपयोगी एवं लाभकारी साबित हो रही है। 


जहां गौठानों से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सकारात्मक बदलाव आ रहा है वहीं स्व सहायता समूह की  महिलाएं आर्थिक दृष्टिकोण से भी सशक्त हो रही हैं.


ऐसा ही एक उदाहरण खैरागढ़ जिला अंतर्गत विकासखंड छुईखदान के ग्राम पत्थर्रा मे सिद्धि स्व सहायता समूह की महिलाओं में दिखाई दे रहा है , स्व सहायता समूह की महिलाएं गोबर खरीदी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कर उनके बिक्री से होने वाले लाभ के फलस्वरूप बहुत कम समय में ही आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बन रही हैं।


 ग्राम पथर्रा मे  सिद्धी स्व सहायता समूह की   महिलाओं  ने  चरणबद्ध तरीके से अब तक कुल 643.10 क्विंटल वर्मी खाद और 65.30 क्विंटल सुपर खाद का निर्माण किया है । इन महिलाओं द्वारा कुल 67 हजार 560 किलोग्राम खाद  विक्रय से अब तक  लगभग 2 लाख 50 हजार रूपये का आय अर्जित कर चुकी हैं।


  साथ ही जनपद से मनरेगा कनवर्जेंस के तहत मुर्गी शेड निर्माण का  विशेष योगदान प्राप्त कर पत्थर्रा मे सिद्धि स्व सहायता समूह की महिलाओ के द्वारा 500 मुर्गी पालन का कार्य कर अब तक 30 हज़ार रूपए तक का लाभ प्राप्त किया गया है,  जिसका उपयोग महिलाएँ अपने खेती बाड़ी एवम् घरेलु कार्य में कर रही हैं,  इससे आर्थिक रूप से सशक्त  होने के साथ साथ आत्मनिर्भर भी हो रहे हैं।


इस महत्वकांक्षी योजना से  सिद्धि स्व सहायता समूह  के लिए मुर्गीपालन आजीविका का नया अवसर लेकर आया है। समूह की 10 महिलाएं अपने घरेलू कार्य करने के बाद मुर्गीपालन व्यवसाय को अपनाकर अपने व परिवार के लिए अतिरिक्त आय अर्जित कर रही है। मुर्गीपालन से हो रहे आय को देखते हुए स्थानीय महिलाएं भी प्रोत्साहित होकर मुर्गीपालन की ओर रूचि दिखाते हुए आजीविका के नये अवसर की ओर कदम बढ़ा रही है। 

ये महिलाएं  भविष्य में  उन्नत नस्ल का मुर्गी पालन कर अधिक आय कमाना चाहती हैं, जिससे भविष्य में भी वे आत्मनिर्भर हो सके और आर्थिक रूप से सक्षम हो पाएंगे।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad