Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 16, 2023

सामुदायिक पुलिसिंग : नक्सल प्रभावित ग्राम सोनझरी में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव जीवन में अनुशासन का होना अनिवार्य है और खेल हमें अनुशासन सिखाता हैं-पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव* पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को धोखाधड़ी से बचने, युवाओं को नशा से दूर रहने और यातायात नियमों को विस्तार से समझाया कब्बडी प्रतियोगिता में कबीरधाम जिला सहित खैरागढ़, मध्यप्रदेश के बालाघाट सहित 30 टीमों ने लिया हिस्सा

 सामुदायिक पुलिसिंग : नक्सल प्रभावित ग्राम सोनझरी में आयोजित कब्बडी प्रतियोगिता के शुभारंभ में पहुंचे कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव



जीवन में अनुशासन का होना अनिवार्य है और खेल हमें अनुशासन सिखाता हैं-पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव*


पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को धोखाधड़ी से बचने, युवाओं को नशा से दूर रहने और यातायात नियमों को विस्तार से समझाया


कब्बडी प्रतियोगिता में कबीरधाम जिला सहित खैरागढ़, मध्यप्रदेश के बालाघाट सहित 30 टीमों ने लिया हिस्सा


कवर्धा। कबीरधाम जिले के थाना सिंघनपुरी अंतर्गत नक्सल प्रभावित ग्राम सोनझरी मे सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ग्राम खेल समिति, समस्त ग्रामवासी और पुलिस के सहयोग से 15 जून को दो दिवसीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कब्बडी प्रतियोगिता के शुभारंभ में कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव नक्सल प्रभावित ग्र्राम सोनझरी में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने बाजे-गाजे, पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया। कब्बडी प्रतियोगिता में कबीरधाम जिला सहित खैरागढ़, मध्यप्रदेश के बालाघाट सहित 30 टीमों ने भाग लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने ग्रामवासियों एवं खिलाड़ियों से मुलाकात कर वनांचल ग्राम वासियों के बीच बैठकर कब्बडी मैच का आनंद लिया। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को शिल्ड मोमेटों देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती गिरजा बाई बंजारे, उप सरपंच श्री काशीराम साहू, श्री मनहरण साहू, श्री मेखलाल, जोधन मरकाम, कमलेश धुर्वे, बाली धु्रर्वे, अंकालू साहू सहित आसपास से पहुंचे सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। 


CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad