राजनांदगांव
वरिष्ठ समाज सेवको और प्रतिभावान छात्रों के सम्मान के साथ गोटाटोला में 34 रक्तवीरो ने किया रक्तदान।
समाज सेवा, मानव कल्याण के भाव को लेकर 15 जून 2023 को समरसता भवन गोटाटोला (मोहला) में युवा रक्तदाता संगठन जिला मोहला मानपुर चौकी के युवा साथियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया ,
जिसमे वनांचल के 34 रक्तवीर साथियों ने रक्तदान किया ,साथ ही जिला मोहला मानपुर चौकी के वरिष्ठ समाज सेवको आर्मी रिटायर श्री प्यारेलाल जायसवाल जी, श्री हरदीप छाबड़ा जी पत्रकार, श्री दुखी राम जी वरिष्ट समाज सेवी ,लखन लाल कलामे जी और 10वीं बोर्ड परीक्षा में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर समाज को गौरवान्वित करने वाली छात्र प्रियंका साहू 95%, व रेणुका पिथौरा 95% का सम्मान किया गया। इस भव्य आयोजन में युवा रक्तदाता संगठन के संयोजक प्रवीण पटेल जी, लिमेश रावटे जी सहसचिव, लाकेश रावटे सचिव, रुपेश नेताम संचालक, मनोज यादव मिडिया प्रभारी, एवं सदस्य हेमदास मंडावी, लोचन भुआर्य, लकेंश सिन्हा, योगेश लटिया, गोविंदा भैंसारे, करण माहला, लोमन यादव, डीबी ग्रुप के अध्यक्ष बड़े भईया श्री दीपक जी, नियाज खान, संतोष रात्रे, शहीद ब्लड बैंक स्टॉप दल्ली राजहरा के साथ अन्य साथीगण उपस्थित रहकर अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान किया । संगठन के साथियों ने बताया की शिविर के व्यवस्था एवं सफल आयोजन में धरमजीत सिन्हा(शिविर प्रभारी,समाज सेवक गोटाटोला),कमल तापड़िया (मंडल महामंत्री),लखन लाल कलामे (समाज सेवी),दुखीराम यादव(समाज सेवी),विजय जैन (व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष),लोकेश जयसवाल, भीषम साहू, अजय जैन ,अनिल गुप्ता,भोमराज गुप्ता,मुकेश कुमावत,प्यारे लाल जयसवाल (आर्मी रिटायर), डॉ विष्णु गुप्ता जी ने विशेष सहयोग प्रदान किया । युवा रक्तदाता संगठन के साथियों के द्वारा समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है तथा जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जाता है,ये युवा साथियों की एक अनूठी पहल है।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.