Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 3, 2023

गंवई बइठका: देवरसुर के ग्राम लमती पहुंचे विधायक मंडावी सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों ने जताया आभार विधायक के विकास कार्यों से खुश 50 से अधिक ग्रामीणों ने लता साव के नेतृत्व में किया कांग्रेस प्रवेश

 गंवई बइठका: देवरसुर के ग्राम लमती पहुंचे विधायक मंडावी



सामुदायिक भवन का किया भूमिपूजन, ग्रामीणों ने जताया आभार


विधायक के विकास कार्यों से खुश 50 से अधिक ग्रामीणों ने लता साव के नेतृत्व में किया कांग्रेस प्रवेश



मंगलवार को विधायक इंद्रशाह मंडावी मोहला विकासखंड के देवरसुर पंचायत अंतर्गत लमती पहुंचे जहां उन्होंने सामुदायिक भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। देवरसुर पंचायत के लमती में इससे पहले एक भी भवन नही था ग्रामीणों ने गंवई बइठका के दौरान विधायक से प्रमुखता से मांग किया था। ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए विधायक ने घोषणा अनुसार ग्रामीणों के समक्ष भूमिपूजन कर सामुदायिक भवन का सौगात दिया। घोषणा पश्चात भूमिपूजन करने पर ग्रामीणों ने एक स्वर में विधायक इंद्रशाह मंडावी का धन्यवाद ज्ञापित किया। 


विधायक ने भूमिपूजन के बाद पटेल परछी में बैठकर ग्रामीणों से गोठ बात किया उन्होंने शासन के योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को विस्तार से बताया कि कांग्रेस सरकार आते ही किसानों का कर्जा माफ किया, किसान न्याय योजना के तहत छग में सबसे अधिक दर पर धान खरीदी किया जा रहा है। बैगा, गुनिया, सिरहा, पटेल कोटवार, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय में वृद्धि किया गया है। किसानों को आदान योजना के तहत फसल बदलने पर राशि जारी किया जा रहा है। कोदो, कुटकी, रागी तथा लघु वनोपज का समर्थन मूल्य पर खरीदी, तेंदूपता 4000 मानक बोरा कर भूपेश जी की सरकार ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत सालाना 7000 की राशि दिया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने तीज त्योहार, आदिवासी परब, परंपरा संस्कृति के संरक्षण हेतु कार्य कर रही है। विधायक ने कहा की विकास कार्यों की सौगात की गति को निरंतर बनाए रखने के लिए 2023 में पुनः भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बनाना है इसलिए आने वाले चुनाव में शत प्रतिशत वोट कांग्रेस को देने का आग्रह किया।


लता साव के नेतृत्व में 50 से अधिक ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन

  

गंवई बइठका के दौरान भूपेश बघेल पर भरोसा तथा क्षेत्र में इंद्रशाह मंडावी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य लता साव के नेतृत्व में लमती के 50 से अधिक ग्रामीणों ने कांग्रेस में प्रवेश किया। लता साव ने बताया की लमती भाजपा समर्थित गांव रहा है उसके बावजूद भी 15 साल की स्थिर बीजेपी सरकार ने वहा विकास का कोई काम नही कराया था जिससे ग्रामीण क्षुब्द थे। विधायक को अवगत कराने पर उन्होंने तत्काल गांव का सुध लिया वहां दौरा किया उन्हें सामुदायिक भवन का सौगात दिया जिससे खुश होकर सरजू राम उसेंडी, बृजलाल उसेंडी, सराधु राम उसेंडी, कत्था राम, देवा उसेंडी, विजय पुरामें, मनोज बोगा, प्रताप सलामे, परमेश्वर कोरेटी, राजा कोरेटी, रमा कोमरे, उत्तम उसेंडी, कुंवर सिंह, बिहारी लाल कोरेटी, महेंद्र, तोरण, श्याम सिंह, कल्याण, माखन, बादल, डोमन, जयपाल, तुलसी, रामलाल, बिहारी, गंगा राम, सुनील, लक्ष्मण, सोमनाथ, मीना बाई, कमला बाई, अनेश कोरेटी, सुकालो बाई, संत्रो बाई, अंजु बाई, बल्लू राम, जयश्री बाई, राजकुमारी, पिंटू कोरेटी, चंद्रिका निषाद, निर्मला निषाद, विष्पा बाई, संगीता, नरसो बाई, अमय बाई, प्रभा बाई, बड़ी बाई, कुंती बाई, अमूना बाई ने कांग्रेस के विचारधारा से जुड़कर कांग्रेस की मजबूती के लिए कार्य करने की मन से इच्छा जताई जिन्हें विधायक इंद्रशाह मंडावी, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना मांझी, जनपद सदस्य नारद कचलाम, कांग्रेस नेता महेंद्र साहू ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सभी ग्रामीणों को विधिवत कांग्रेस में प्रवेश दिलाया।

मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad