Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, June 5, 2023

होमगार्ड जवानों के मानदेय में रैंक वाइज बृद्धि का आदेश जारी मुख्यमंत्री ने भरोसे के बजट में की थी मानदेय बढ़ाने की घोषणा न्यूनतम 6 हजार 300 रूपए से लेकर अधिकतम 6 हजार 420 रूपए तक मानदेय में हुई वृद्धि

 होमगार्ड जवानों के मानदेय में रैंक वाइज बृद्धि का आदेश जारी


मुख्यमंत्री ने भरोसे के बजट में की थी मानदेय बढ़ाने की घोषणा


न्यूनतम 6 हजार 300 रूपए से लेकर अधिकतम 6 हजार 420 रूपए तक मानदेय में हुई वृद्धि

सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।


रायपुर -मुख्यमंत्री श्री  बघेल ने भरोसे का बजट 2023-24 में छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार विधानसभा में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। होमगार्ड के मानदेय में रैंक के अनुसार न्यूनतम राशि 6 हजार 300 रूपए से अधिकतम 6 हजार 420 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 1 अप्रेल 2023 से मिलने वाले मानदेय पर लागू होगी।  


होमगार्ड विभाग में सेवा देने वाले सैनिकों का मानदेय पहले 13 हजार 200/- प्रतिमाह था जिसमें 6 हजार 300/- की वृद्धि के साथ 19 हजार 500/- की राशि मिलेगी। इसी तरह से लान्स नायक के मानदेय 13 हजार 350 रूपए में 6 हजार 315 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 665 रूपए, नायक के मानदेय 13 हजार 500 में 6 हजार 330 रूपए वृद्धि के साथ 19 हजार 830 रूपए , हवलदार के मानदेय 13 हजार 650 रूपए में  6 हजार 345 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 995 रूपए , कंपनी हवलदार मेजर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में  6 हजार 360 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 160 रूपए , कंपनी क्वाटर मास्टर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में  6 हजार 375 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 175 रूपए, स्वयंसेवी प्लाटून कमाण्डर के मानदेय 14 हजार 250 रूपए में  6 हजार  390 रुपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 640 रूपए ,स्वयंसेवी कंपनी कमांडर के मानदेय 14 हजार 700 रूपए में  6 हजार 420 रूपए की वृद्धि के साथ 21 हजार 120 रूपए की राशि प्रतिमाह मिलेगी ।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad