Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Wednesday, June 28, 2023

*भारत के राष्ट्रपति से मिलकर लौटे प्रतिनिधियों ने की कलेक्टर से भेंट* *"जिला के विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान हेतु निरन्तर प्रयास करें"- कलेक्टर* *80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत के राष्ट्रपति से की मुलाकात* राज्य के 17 जिलों में निवासरत है ये विशेष जनजातियाँ*

 भारत के राष्ट्रपति से मिलकर लौटे प्रतिनिधियों ने की कलेक्टर से भेंट



"जिला के विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान हेतु निरन्तर प्रयास करें"- कलेक्टर


80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत के राष्ट्रपति से की मुलाकात


राज्य के 17 जिलों में निवासरत है ये विशेष जनजातियाँ


खैरागढ़, 28जून 2023/खैरागढ़ छुईखदान गंडई के कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा से जिला में निवासरत विशेष पिछड़़ी जनजाति बैगा समुदाय से दिल्ली में आयोजित जनजातीय समुदाय सम्मेलन में सहभागिता कर लौटे प्रतिनिधियों ने जिला कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान बैगा समाज के जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम और बैगा समाज के प्रतिनिधि अमर लाल नेताम ने चर्चा कर जानकारी दी।


जिला के विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान हेतु निरन्तर प्रयास करें- कलेक्टर

केसीजी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बैगा समाज के प्रतिनिधियों को चर्चा के दौरान प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिला के विशेष पिछड़ी जनजाति के उत्थान हेतु निरन्तर प्रयास करें। बैगा समाज के  जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम निवासी ग्राम समुन्दपानी और प्रतिनिधि अमर लाल नेताम ग्राम बंजारपुर विकासखण्ड छुईखदान से दोनों प्रतिनिधि विगत दिनों नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष रूप से पिछड़े /कमजोर जनजातीय समुदाय सम्मेलन नई दिल्ली में भेंट मुलाकात की एवं आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रकाशित पुस्तक बैगा आदिम जाति के इतिहास एवं संस्कृति से संबंधित पुस्तक भेंट की।


80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत के राष्ट्रपति से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निवासरत पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा पहाड़ी, कोरवा, बिरहोर, कमार, और अबूझमाड़िया के 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय सम्मेलन में भेंट, मुलाकात की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जनजाति समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी संस्कृति रीति.रिवाजों सहित सभी पहलुओें से रूबरू हुईं। छत्तीसगढ़ के  छत्तीसगढ़ से गए सभी जनजातियों के समूह ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू का बैगा जनजातियों के विशेष श्रृंगार बिरनमाला से स्वागत भी किया। इसके बाद सभी जनजातीय समूह ने संसद भवन का भ्रमण किया। वहां लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिडला से भेंट,मुलाकात की और अपनी संस्कृति और रीति, रिवाजों से अवगत कराया। 


राज्य के 17 जिलों में निवासरत है ये विशेष जनजातियाँ

छत्तीसगढ़ में 17 जिलों में केन्द्र सरकार द्वारा चिन्हांकित विशेष पिछड़ी पांच जनजातीय समुदाय निवासरत हैं। केसीजी जिला में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा के प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष अमर सिंह मरकाम और बैगा समाज के प्रतिनिधि अमर लाल नेताम, कबीरधाम जिले से ईतवारी राम मछिया प्रदेश अध्यक्ष आदिम जाति बैगा समाज श्री पुसूराम बैगा अध्यक्ष बैगा विकास अभिकरण, श्री सेमलाल बैगा, श्री सोनालाल बैगा सदस्य बैगा विकास अभिकरण, श्रीमती जगोतीन बाई बैगा एवं श्रीमती बैसाखीन बाई बैगा शामिल हुईं।


सीएनआई न्यूज खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad