Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 27, 2023

केसीजी ने हासिल किया राज्य में दूसरा रैंक, 84 प्रतिशत गौठानों में हुई गोबर क्रय "समन्वय और योजनाबद्ध महाअभियान से सफलता मिली है"- कलेक्टर राज्य के गौठान वार क्रय रैंकिंग में जिला 33 से सीधे दूसरे नम्बर पर लगाया छलांग

 केसीजी ने हासिल किया राज्य में दूसरा रैंक, 84 प्रतिशत गौठानों में हुई गोबर क्रय



"समन्वय और योजनाबद्ध महाअभियान से सफलता मिली है"- कलेक्टर


राज्य के गौठान वार क्रय रैंकिंग में जिला 33 से सीधे दूसरे नम्बर पर लगाया छलांग


जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई ने कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में रणनीति बनाकर सर्वाधिक गौठानों में गोबर खरीदी करके राज्य में दूसरा रैंक हासिल किया है।


सोमवार को जिले के 84 प्रतिशत गौठानों में हुई गोबर क्रय कर यह उपलब्धि प्राप्त किया है। राज्य में बिलासपुर जिला 95 प्रतिशत गौठानों में गोबर क्रय कर प्रथम स्थान पर रहा।


"समन्वय और योजनाबद्ध महाअभियान से सफलता मिली है"- कलेक्टर

केसीजी कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों को गोबर क्रय करने हेतु योजनाबद्ध रूप से परस्पर समन्वय के साथ काम करने निर्देश दिए थे। गोबर क्रय के प्रदर्शन की उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि समन्वय और योजनाबद्ध महाअभियान से सफलता मिली है। आगे कहा कि इसे नियमित बनाये रखना एक चुनौती है।


विभागों को ब्लॉकवार स्थित गौठानों में गोबर खरीदी को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा गोबर खरीदी पर विशेष कार्य योजना बनाकर कार्य किया और प्रत्येक गौठानों पर प्रत्येक दिवस गोबर खरीदी की गई। गोबर खरीदी में अच्छे प्रदर्शन पर कलेक्टर द्वारा प्रसन्नता व्यक्त किया गया और नियमित बेहतर प्रदर्शन के लिए निर्देश दिए गए।

रैंकिंग में जिला 33 से सीधे दूसरे नम्बर पर लगाया छलांग

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के अन्तर्गत नरवा, गरुवा, घुरुवा, बाड़ी का संरक्षण संर्वधन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों में गौठान स्थापित किया गया है एवं राज्य शासन द्वारा गौठान को गतिविधियों में विस्तारण करते हुये गौठान समिति द्वारा गोबर क्रय किया जा रहा है। केसीजी में गोबर क्रय किये जाने हेतु ग्राम / ग्राम पंचायत स्तर पर दिनांक 25 एवं 26 जून को सभी गोठानों में महाअभियान चलाया गया। जिसके अन्तर्गत ग्राम गौठान प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा घर-घर जाकर जा कर गोबर क्रय किये जाने प्रोत्साहन किया गया। इस महाअभियान में कुल 1155 क्विंटल गोबर की खरीदी की गई जिले में कुल 142 गौठानो में इस महाअभियान को चलाया गया जिसके परिणाम स्वरूप हमारे जिले की स्थिति में एक अच्छी शुरुआत हुई इस महाअभियान के परिणाम स्वरूप हमारे जिले की गौठान वार क्रय में रैंकिंग 33 से सीधे 2 नंबर पर आ गई है जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। उक्त महाअभियान में क्रय समिति, पंचायत, कृषि और अन्य सम्बद्ध विभाग की भूमिका सराहनीय रही।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad