Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 30, 2023

बेलतरा विधानसभा के पांच बूथ की बैठक में शामिल हुए प्रथम उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने किया स्वागत,

 बेलतरा विधानसभा के पांच बूथ की बैठक में शामिल हुए प्रथम उपमुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारियों ने किया स्वागत,



रतनपुर से ताहिर अली कि रिपोट 


रतनपुर..... कांग्रेस के प्रदेश व्यापी बूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार को राज्य के प्रथम उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव बेलतरा विधानसभा के 5 पोलिंग बूथ की बैठकों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रभारियों को बूथ के मैनेजमेंट से लेकर बूथ किस तरह से जीता जाए इस के टिप्स दिए।


प्रदेश व्यापी बूथ चलो अभियान के तहत शुक्रवार को राज्य के पहले उप मुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव बेलतरा विधानसभा के मुख्यालय ग्राम पंचायत बेलतरा पहुंचे जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और ढोल नगाड़े के साथ श्री सिंहदेव का आतिशी स्वागत किया। जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्री सिंहदेव को फूल मालाओं से लाद दिया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री का काफिला बेलतरा के सामुदायिक भवन पहुंचा जहां विधानसभा प्रभारी चंद्रप्रकाश बाजपेई सहित अन्य नेताओं ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। सामुदायिक भवन में बूथ स्तर की बैठक लेते हुए श्री सिंहदेव ने सेक्टर जोन और बूथ प्रभारियों से मतदाता सूची से नाम का मिलान करने से लेकर नाम जुड़वाने, कटवाने और पर्ची बनवाने सहित बूथ प्रबंधन के अनेक विषयों पर बातचीत की। बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए श्री सिंहदेव ने कहा कि पहले सदस्य की भूमिका में काम करते थे अब प्रदेश में उप कप्तान की जिम्मेदारी मिली है जिसमें सभी वर्गों के लिए काम करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को आगे बढ़ाना एकमात्र लक्ष्य है।टी एस सिंहदेव lउप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने कहा किघबेलतरा के बाद उप मुख्यमंत्री का काफिला पौंसरा , जलसो, सेमरा और बैमा नगोई पहुंचा जहां बूथ कमेटी की बैठक लेकर वह दूसरे कार्यक्रम के लिए बिलासपुर रवाना हो गए। उपमुख्यमंत्री के बेलतरा प्रवास के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं 


छत्तीसगढ़ के प्रथम उप मुख्यमंत्री का स्कूल सफाई कर्मचारियों ने किया स्वागत


छत्तीसगढ़ के प्रथम उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव जी के बेलतरा आगमन पर स्कूल सफाई कर्मचारियों ने स्वागत कर दिया बधाई छत्तीसगढ़ में प्रथम उपमुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद 30 जून को विधानसभा बूथ चलो कार्यक्रम में आगमन हुआ मंत्री जी के आगमन पर स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष खाडेकर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी ने मंत्री जी का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रथम उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी प्रमुख रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष खंडेकर बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रदीप वर्मा, विद्यानंद निर्मलकर ,धर्मेंद्र पात्रे,ओम प्रकाश साहू ,अनूप, प्रीतम, ईश्वर कश्यप ,विकास यादव, प्रदीप नामदेव ,संतोष बंजारे, चैतराम ध्रुव गौरेला पेंड्रा ,रामेश्वर श्रीवास, जिला मीडिया प्रभारी शेखर बैशवाडे सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। और कई सामाजिक संगठन के लोगों ने भी उनसे भेंट मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई जिनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन उन्होंने दिया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad