आदिवासी पुरखौती गौरव सम्मान यात्रा जो शहीद गैंद सिंह नायक की स्मृति में
दिनांक 9/ 06 /2023 को अंतागढ़ से निकली है आज दिनांक 10 2023 को मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हलांजुर में आदिवासी पुरखौती गौरव सम्मान यात्रा का स्वागत किया गया। उसके बाद जनजाति समुदाय व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सीता गांव में भी स्वागत किया गया तत्पश्चात यात्रा दल आगे बढ़ते हुए मानपुर पहुंची मानपुर में गर्मजोशी के साथ स्वागत कर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एमडी ठाकुर द्वारा मानपुर के बस स्टैंड चौक पर यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया।
मानपुर से फिर गौरव सम्मान रथयात्रा पानाबरस पहुंची वहां पर लाल श्याम शाह महाराज की मूर्ति की पूजा अर्चना की गई और उनसे आशीर्वाद लिया गया तत्पश्चात यात्रा धोबे दंड पहुंची वहां पर महिलाएं बुजुर्ग और नौजवान साथियों के द्वारा पूरी सम्मान के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया गया उसके बाद मरकाटोला मी रथ यात्रा का स्वागत और वहीं पर भोजन की व्यवस्था की गई थी भोजन उपरांत पुरखौती गौरव सम्मान यात्रा मोहला नगर को भ्रमण करती हुई लाल श्याम शाह महाराज की मूर्ति पर पूजा अर्चना कर मां छुरिया मंदिर में भी पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत ग्राम मजियापार ग्राम पेंदाकोडो में भी ग्रामीण जनों द्वारा रथयात्रा का सम्मान किया गया फिर कौडीकसा ने बड़ी उत्साह और गर्मजोशी के साथ गौरव सम्मान यात्रा का ग्रामीण जनों द्वारा स्वागत किया गया और वहां भी एमडी ठाकुरद्वारा गौरव सम्मान यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया ।वहां से वहां से रथ यात्रा का काफिला अंबागढ़ चौकी नगर को भ्रमण करते हुए राजवाड़ा पहुंची और वहां पर रात्रि विश्राम हेतु यात्रा को विराम दिया गया। जगह-जगह ग्रामीण जनों द्वारा आदिवासी पुरखौती सम्मान रथ यात्रा का स्वागत किया गया। आज के इस यात्रा में मुख्य रूप से प्रदेश अनुसूचित जनजाति के उपाध्यक्ष माननीय एमडी ठाकुर माननीय डॉ देवेंद्र मोहला जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष लखन कला में भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष खोरबाहरा राम यादव भोजेश शाह मंडावी महामंत्री नम्रता सिंह भाजपा जिला मंत्री मदन साहू योगेंद्र कोड़ापे राजु टाडिया अजजा मोर्चा महामंत्री दिनेश शाह मंडावी वीरेंद्र कडियाम उपाध्यक्ष राधिका अंधारे महिला मोर्चा महामंत्री संगीता मिश्रा अश्विन पटेल हीरालाल सोरीऔर बहुत सारे कार्यकर्ता मौजूद थे। आदिवासी पुरखौती गौरव सम्मान यात्रा का गांव गांव में आत्मीय अभिनंदन स्वागत किया गया।
मोहला से योगेन्द्र सिंगने की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.