Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 3, 2023

संगीत विवि में ईको फ्र्रेंडली कैंपस: हर शनिवार को वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, नई पहल की गई पेट्रोल,डीजल वाहन को परिसर में किया प्रतिबंधित

 संगीत विवि में ईको फ्र्रेंडली कैंपस: हर शनिवार को वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा, नई पहल की गई


पेट्रोल,डीजल वाहन को परिसर में किया प्रतिबंधित


खैरागढ़. इंदिरा कला संगीत विशविद्यालय में ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि का पूरा सदुपयोग करते विश्वविद्यालय परिसर की साफ-सफाई, परिसर की स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और पर्यावरण की जरूरी गतिविधियां तेज कर दी गई हैं। शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के बाद इन कार्यों के कारण शैक्षणिक गतिविधियां बाधित न हों और विद्यार्थियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। विश्वविद्यालय परिसर के लगभग 10 भवनों का नामकरण करते हुए उन भवनों के द्वार पर आकर्षक एलईडी बोर्ड लगाए गए हैं।


विश्वविद्यालय कुलपति ममता चंद्राकर के निर्देश पर विवि कैम्पस में इको-फ्रेंडली वातावरण बनाने विभिन्न प्रकार के उपक्रम, स्वच्छता और पेड़-पौधों की देखभाल, पर्यावरण के अनुुकुल सौन्दर्यीकरण कार्य के साथ विवि के परिसर क्रंमाक एक को हर शनिवार ईको फ्रेंडली कैंपस बनाया जा रहा है। मार्च में हूई बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों में विश्वविद्यालय परिसर को पर्यावरण के अनुकुल बनाने की दिशा में अब प्रत्येक शनिवार को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय-1 में पेट्रोल डीजल से चलित वाहनों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा, साइकिल की अनुमति होगी।


यह आदेश शिक्षक, अधिकारी, संगतकार, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों के लिए लागू होगा। कार्बन उत्सर्जी उपकरणों के इस्तेमाल पर नियंत्रण रखते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विश्वविद्यालय प्रबंधन का यह महत्वपूर्ण कदम है। कला के विविध रूपों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पूरे एशिया में विख्यात इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति सजगता और तत्परता का अनुकरणीय उदाहरण है।


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad