Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, June 17, 2023

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और उनका मनोबल बढ़ाया कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने खिलाड़ियों के मांग पर ट्रैक शूट और खेल सामाग्री की घोषणा की

 कैबिनेट मंत्री श्री अकबर फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों के बीच पहुंचे और उनका मनोबल बढ़ाया



कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने खिलाड़ियों के मांग पर ट्रैक शूट और खेल सामाग्री की घोषणा की


कवर्धा, 17 जून 2023। राज्य शासन के वन, परिवहन, आवास,पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर का फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने एक साथ ताली बजाकर अभूतपूर्व स्वागत किया। मंत्री श्री अकबर ने जगदंबा पैलेस में फोर्स एकेडमी के खिलाड़ियों के साथ भेंट मुलाकात कर सीधा संवाद किया और खिलाड़ियों की मांगों को सुनी।


कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने खिलाड़ियों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी मांगो को पूरा किया। मंत्री श्री अकबर ने खिलाडियों की मांग और खेल सुविधाओं का विस्तार करते हुए सभी खिलाड़ियों को ट्रेक शूट और खेल सामग्री की घोषणा की। फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ी ने इस घोषणा के लिए मंत्री श्री अकबर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि खुब लगन के साथ मेहनत करें और आगे सफलता प्राप्त करें। यहां बताया गया कि पुलिस विभाग सुरक्षा के साथ-साथ सामुदायिक पुलिसिंग के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, उनमें से एक फोर्स एकेडमी भी है। फोर्स एकेडमी में 500 से अधिक जिले के युवक-युवतियों को छत्तीसगढ़ पुलिस बल, सीएफ, सीआरपीएफ, आर्मी, समेत विभिन्न भर्ती के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर श्री कलीम खान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवा साहू, पाषर्द श्री अशोक सिंह, श्री नरेन्द्र देवांगन, एल्डरमेन श्री देवराज पाली सहित फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने इससे पहले भी फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों से मिलने आउटडोर स्टेडियम भी जा चुके है। जिले में खेल गतिविधियां को बढ़ावा देने और खेल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाते हुए कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों की मांग पर 3 लाख रूपए की लागत से खेल सामाग्री (हाई जंप गद्दा) प्रदान कर चुके है।

CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad