Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 4, 2023

अवैध लगे होर्डिंग्स को हटाने दिनभर चला अभियान महापौर नीरज पाल ने स्वंय खड़े होकर हटवाया अपना फोटो लगे हुए फ्लेक्स होर्डिंग्स शहर में कहीं भी बेतरतीब ढंग से बैनर पोस्टर लगाने वाले विरूद्ध महापौर नीरज ने पेश की मिशाल

 भिलाई


अवैध लगे होर्डिंग्स को हटाने दिनभर चला अभियान महापौर नीरज पाल ने स्वंय खड़े होकर हटवाया अपना फोटो लगे हुए फ्लेक्स होर्डिंग्स


शहर में कहीं भी बेतरतीब ढंग से बैनर पोस्टर लगाने वाले विरूद्ध महापौर  नीरज ने पेश की मिशाल


भिलाईनगर ।  भिलाई निगम क्षेत्र में लगे हुए अवैध बैनर पोस्टर एवं होर्डिंग्स को हटाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है ताकि बेतरतीब ढंग से लगे हुए बैनर पोस्टर से होने वाले दुर्घटना से बचा जा सके तथा शहर की सुंदरता को बेदाग कर रहे पोस्टर को हटाया गया।


आज सुबह से ही भिलाई निगम का अमला टाउनशिप क्षेत्र में बैनर फ्लेक्स को हटाने निकले जिनके साथ महापौर नीरज पाल स्वंय निगम की टीम के साथ चलते हुए बेतरतीब ढंग टयूबलर पोल में अपने फोटो लगे हुए सभी फ्लेक्स होर्डिंग्स को निकलवाये। 

गौरतलब है कि आने वाले 7 जून को महापौर नीरज पाल का जन्मदिन है। ऐसे में उनके समर्थकों द्वारा बिजली खंभे एवं सड़क किनारे पोल में अव्यवस्थित तरीके से होर्डिंग्स लगा दिए थे, जिसे संज्ञान में लेते हुए महापौर जी ने निगम के तोड़फोड़ अमला को टाउनशिप एरिया में संपत्ति विरूपण कार्रवाई के लिए निर्देश दिए जिसके तहत आज सुबह 11 बजे से फ्लेक्स होर्डिंग्स को हटाने के लिए शुरू हुई कार्रवाई सेक्टर 01 चैक से सेक्टर 09 चैक तक सड़क के दोनों ओर तथा सेक्टर 05 आईलव भिलाई से बालाॅजी मंदिर रोड पर महापौर नीरज पाल के फोटो लगे हुए सभी फ्लेक्स होर्डिंग्स को निकाला गया, यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आज की कार्रवाई मंे करीब 143 नग अवैध फ्लेक्स होर्डिंग्स निकाला गया। महापौर ने स्वंय के लगे हुए अपने होर्डिंग्स को हटवाकर एक नई मिसाल पेश की की। उन्होंने शहर के उन लोगों से अपील की है जो बेधड़कर स्ट्रीट पोल पर ही तीन से चार होर्डिंग्स लगवा देते हैं। कई सारे आयोजन होने के बाद भी लोग फ्लेक्स होर्डिंग्स को निकालते नहीं है, हवा तूफान चलने के बाद लटकते रहते है इनसे कई बार हादसे भी हो जाते हैं। भिलाई निगम प्रशासन द्वारा अवैध होर्डिंग एवं पोस्टरों को हटाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसके पूर्व भी बीते महीने में ही जीई रोड, स्मृतिनगर, वैशालीनगर, जुनवानी रोड, नेहरू नगर तथा नेहरू नगर से डबरापारा तक जीई रोड के दोनो किनारे भी कार्रवाई करते हुए प्रचार सामग्री, होर्डिंग्स के स्टैण्ड आदि को जप्त भी किया गया था।

नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद ने 10 अप्रैल को संपत्ति विरूपण के अधिनियम के तहत शहर में लगने वाले पोल में अवैध तरीके से पोस्टर एवं होर्डिंग लगाने को लेकर उचित फैसला लिया है। फैसले के मुताबिक संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत पोल में जो कोई भी अवैध रूप से पंपलेट, पोस्टर, होर्डिंग इत्यादि के माध्यम से प्रचार प्रसार करता है तो उसे दंडात्मक कार्यवाही के अधीन लाते हुए आर्थिक एवं अपराधिक मामले भी दर्ज किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा शहर में डिजाइनर और यूनीपोल भी लगवाए जा रहे हैं, जिससे शहर की सुंदरता बड़े तथा शहर प्रकाशमान रहे। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad