Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, June 27, 2023

स्वामी आत्मानंद स्कूल में विधायक एवं श्रम कल्याण मंडल सदस्य की उपस्थिति में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों का मुँह मीठा करा पुस्तक व सायकल का वितरण कर किया गया शुभारंभ

 स्वामी आत्मानंद स्कूल में विधायक एवं श्रम कल्याण मंडल सदस्य की उपस्थिति में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों का मुँह मीठा करा पुस्तक व सायकल का वितरण कर किया गया शुभारंभ



कोरबा/पाली । शिक्षा सत्र 2023- 24 के शुभारंभ मौके पर पाली नगर में संचालित स्वामी आत्मानंद स्कूल में पाली तानाखार विधायक मोहितराम केरकेट्टा व राज्य श्रम कल्याण मंडल सदस्य नवीन सिंह ठाकुर की उपस्थिति में शाला प्रवेशोत्सव मनाया गया। जहां स्कूली बच्चों को तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा उन्हें मिठाई खिलाकर शाला प्रवेश कराया गया। इस मौके पर बच्चों को पुस्तकें और सायकल का भी वितरण किया गया। इस मौके पर विधायक श्री केरकेट्टा ने विद्यार्थियों, शिक्षक- शिक्षिकाओं, प्राचार्यों और अभिभावकों को नये शिक्षा सत्र के शुभारंभ और शाला प्रवेशोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यही बच्चे हमारा भविष्य है और इन बच्चों को शिक्षा का उचित वातावरण देना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूलों के खुलने से राज्य में सरकारी शिक्षा के प्रति फिर से रुझान बढ़ा है और वर्तमान में प्रत्येक वर्ग के लोग अपने बच्चों को इन स्कूलों में पढ़ाने के लिए प्रयासरत है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में बालवाड़ियों का शुभारंभ किया है। जिसके जरिये 5 से 6 वर्ष के बच्चों को बुनियादी शिक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। बालवाड़ी में बच्चों को खेल खेल में शिक्षा प्रदान की जाती है ताकि स्कूल जाने में उन्हें कोई घबराहट का सामना न करना पड़े। वही राज्य श्रम कल्याण मंडल के सदस्य नवीन सिंह ने संबोधन में कहा कि शिक्षा की दहलीज में जनजागृति द्वारा बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना हम सबका मुख्य उद्देश्य है। इस उत्सव के उद्देश्य को पूरा करने में बच्चों के अभिभावकों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अभिभावक ही बच्चों को रोज विद्यालय आने के लिए सदा प्रोत्साहित करते हैं। इसलिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। वहीं इस अवसर पर हमारा शाला परिवार बच्चो और अभिभावकों का स्वागत करता है तथा शिक्षक और अभिभावक दोनो मिलकर हर नई पीढ़ी में शिक्षा का संस्कार देकर सरकार द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित कराने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सफल बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं। शिक्षा के माध्यम से ही हम व्यक्तित्व, मानसिक कुशलता, नैतिक और शारीरिक शक्ति का विकास करना सीखते हैं। इस अवसर पर मुझे आपको यह बताते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है कि छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद जी ने मानवता की सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने निस्वार्थ रूप से अपना जीवन आदिवासियों के शिक्षा के लिए समर्पित किया और युवाओं को करुणा और दूसरों की सेवा करने की शिक्षा देकर प्रेरित किया है। उनके इस उपलब्धि को सम्मान देने के लिए हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री जी ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना की शुरूआत 1 नवंबर 2020 को किया और यह बड़े हर्ष की बात है कि इस योजना से प्रदेश के लाखों बच्चे लाभान्वित तो हुए ही, साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार के इस नवाचार की चर्चा देशभर में हो रही है। 

पाली छत्तीसगढ़ का एक ऐतिहासिक स्थान है और मैं आप सबसे इस अवसर पर अनुरोध करता हूं कि आइए हम सब मिलकर शिक्षा के इस मंदिर को प्रगति पथ पर आगे ले जाने में अपना सर्वोत्तम योगदान दें जिससे यहां अध्ययन कर रहे विद्यार्थी देश विदेश में पाली, अपने गुरुओं और मातापिता का नाम रोशन कर सकें। शाला प्रवेशोत्सव के इस अवसर पर पाली खण्ड शिक्षाधिकारी श्यामानंद साहू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक श्रीमती बग्गा मेम, वर्मा मेम, तन्मय सर, प्रीति सिंह बीआरसी जायसवाल, एबीओ मरकाम, विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, रघुवीर दुबे, रत्नेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अंशुमन पांडेय, जशवंत लकड़ा, गजेंद्र सिंह क्षत्रिय अगरदास, पंकज जायसवाल, जनिराम विनायक, अमृत लाल, जानकी प्रताप सिंह सहित अभिभावकगण और बच्चों की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad