अहमदाबाद में होगा भारत . पाक मैच और विश्व कप फाइनल मुकाबला ।
सी एन आइ न्यूज़-पुरुषोतम जोशी ।
आईसीसी ने एक दिवसीय विश्व कप2023के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है ।
इस विश्वकप में कुल 10 टीमें भाग लेगी ।आठ टीमें क्वालीफाई कर चुकी है। और बाकी दो टीमों के लिए क्वालीफाई राउंड के मुकाबले जिम्बाब्वे में खेले जा रहे हैं ।इसमें सुपर सिक्स की 6टीमें भाग ले रही हैं ।इनमें से ही दो टीमें भारत में होने विश्व कप2023के मुकाबले में भाग लेगी ।
भारत और पाकिस्तान के बीच एक दिवसीय विश्व कप का बहुचर्चित मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा जबकि दुनिया के सबसे बड़े इस स्टेडियम पर ही 19 नवंबर को फाइनल खेला जायेगा ।
टूर्नामेंट का आगाज अहमदाबाद में ही पांच अक्टूबर को पिछले विजेता इंग्लैंड और उपविजेता न्यूजीलैंड के बीच मैच से होगा । दर्शकों की संख्या के आधार पर नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसमें 132000 दर्शक बैठ सकते हैं ।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.