Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्रा,  बंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते हो ◘ सी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, June 11, 2023

किसान वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है और इनके हितों की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है

 किसान वर्ग राष्ट्र की रीढ़ है और इनके हितों की रक्षा करना हम सबका कर्तव्य है



शिकायत का इंतजार ना करें भौतिक सत्यापन निरंतर करके ही मनमानी को रोका जा सकता है  

  नरेन्द्र सोनी पूर्व विधायक प्रत्याशी जनता कांग्रेस 


अम्लीडीह सोसाइटी में हुए खाद्य की अफरातफरी के मामले में  समिति प्रबंधक को निलंबित कर दिया गया साथ ही मामले में जुर्म दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं बीते दिनों अमलीडीह  सोसाइटी द्वारा भूला टोला गोदाम में डीएपी खाद पहुंचना था लेकिन वह डीएपी खाद ढिमरिन कुआं में स्थित किसी निजी कृषि केंद्र में डंप किया गया था जिसकी जानकारी किसानों को होने पर मामला बिगड़ा और अंततः किसानों को मिलने वाली डीएपी खाद की कालाबाजारी का मामला उजागर हुआ खाद और बीज का अवैध भंडारण और कालाबाजारी सभी जानते हैं क्योंकि किसानी कार्य प्रारंभ हो चुका है समिति से मिली जानकारी अनुसार अमलीडीह के प्रबंधक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करते हुए तत्काल पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने आदेश दिया गया जबकि सरकारी खाद को निजी गोदाम अगर रखना हो तो जिम्मेदार कर्मचारी को ऐसे मामले के लिए  विधिवत तरीके से इसकी जानकारी कृषि विभाग से संबंधित अधिकारियों को देनी होती है ऐसी स्थिति में किसानों को मिलने वाली सामग्री जैसे खाद बीज की कालाबाजारी की आशंका होना पुख्ता होता है और कहीं ना कहीं किसान वर्ग को गुमराह कर उनके अधिकारों का हनन कर उनके हिस्से में आई खाद बीज का वितरण में भारी अनियमितता बरती जा रही है समितियों द्वारा  खाद देने की बात हो तो किसानों को लगातार गुमराह किया जाता रहा है जिसके कारण किसान वर्ग में भारी असंतोष रहता है जनता कांग्रेस जे सरकार और शासन  प्रशासन से मांग करते हैं  नवगठित जिला केसीजी में जितने भी समिति है और उनके द्वारा खाद का वितरण किया जाना है खाद्य अधिकारी को निर्देशित कर निरंतर उनके  गोदामों का भौतिक सत्यापन कर किसी शिकायत का इंतजार ना करते हुए अपने स्वयं के सूचना तंत्र के माध्यम से खाद की कालाबाजारी को रोका जा सकता है ताकि शासन से मिलने वाली लाभ से किसान वर्ग वंचित ना हो सके और ना ही किसी के द्वारा उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर सके उनके अवैध भंडारण और कालाबजारी जिम्मेदार कर्मचारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अधिक राजस्व के चक्कर में अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य किया जाता है


सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad