रोड पर ठेकेदार द्वारा निर्माणाधीन सड़क में डाली गई मिट्टी में फंस रहे वाहन परेशान हो रहे लोग
पैदल चलना हुआ मुश्किल,ग्रामीण, स्कूली बच्चे, किसान को हो रही परेशानी, मनमानी कर रहा ठेकेदार
बिलासपुर से सुरेंद्र मिश्रा
बिलासपुर -कोटा विकास खण्ड के अंतर्गत बेलगहना से कोंचरा मे निर्माणाधीन सड़क पर ठेकेदार के द्वारा डाली गई मिट्टी क्षेत्रीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। खस्ताहाल सड़क से पहले ही क्षेत्र के दर्जन भर गांवो के लोग प्रभावित व परेशान थे।अब कार्य शुरु होने से उनकी परेशानी कम होने की वजाय और बढ़ गई है। सोमवार की देर रात हुई बारिश के बाद मिट्टी के बीच से वाहनों का निकलना मुश्किल हो रहा था। कई वाहन तो उसी में फंस गए बड़ी मशक्कत के बाद उन्हे वहां से निकाला गया।
ठेकेदार की मनमानी पूर्वक कार्य करने से ग्रामीणों में रोष पनपने लगा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति है।जहां से पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है वहां दो पहिया वाहन चालक तो कीचड़ में फिसल कर घायल हो रहे हैं। हालत यह है कि जरा भी नजर चूकने पर किसी भी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
कोंचरा ग्रामीण शेखर गुप्ता ने बताया कि बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए कार से बेलगहना जा रहा चाटापारा गांव के पास दल-दल में फंस कर खेत की तरफ मुड़ गई। गनीमत थी कि कार पलटी नहीं अन्यथा बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। इस क्षेत्र के दर्जनो गांवो के लोगों का काम बेलगहना में रहता है। रोजाना हजारों लोग उस मार्ग से आना-जाना करते हैं। यदि बरसात मौसम के प्रारंभ में ही यह स्थिति है तो आगामी दिनो में क्या होगा बेलगहना से तो हमारा संपर्क की टूट जाएगा।
वाहन हो रहे क्षतिग्रस्त
इस मार्ग पर आवागवन करने वालों का कहना है कि बेलगहना से कोंचरा तक वाहन चलाना अब आसान नहीं है। एक तरफ तो कहां पर क्या हो जाए कहा नहीं जा सकता है वहीं वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। कई लोगों ने दोपहिया वाहन से सफर करना ही बंद कर दिया है। निर्माणाधीन मार्ग की स्थिति इतनी खराब है कि नुकीली गिट्टी से नए-नए टायर में कट लग रहे हैं। सबसे ज्यादा फजीहत स्कूल के विद्यार्थी और सरकारी कर्मचारियों की है। जानकारी के अनुसारए गत दिवस हुई भारी बारिश से सड़क कीचड़ से सन गई है।
कोटा मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है जिसके चलते लोगों को परेशानी हो रही है विभाग द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कराया जाएगा शीघ्र ही सड़क बन जाने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
बेलगहना जनपद प्रभात पाण्डेय* ने कहा कई वर्षों से बेलगहना से कोंचरा मार्ग जर्जर स्थिति था आने जाने के कारण आए दिन बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं देखने को मिल रही थी वही धार्मिक स्थल मरही माता जाने का एकमात्र मुख्य मार्ग है थोड़ी समस्या आयेगी सबको मै ठेकेदार से बात करता हु।
इस हेतु भाजपा की ओर से पूर्व में सीसी सड़क निर्माण की मांग करने को लेकर तुलुफ से रैली निकाल कर बेलगहना तहसील तक जाकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया था। परंतु यह नहीं हो पाया।




















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.