खैरागढ़ छुईखदान गंड़ई जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूटा।
ठाकुरटोला - गर्रा सड़क मार्ग की बड़ा पुल क्षतिग्रस्त ।
एक ही रास्ता होने से आवागमन बाधित।
पुल क्षतिग्रस्त होने से विभाग द्वारा सड़क मार्ग को बंद कर दिया है।
छुईखदान। छुईखदान ब्लाक के ठाकुर टोला और गर्रा सड़क मार्ग के बीच प्रधानमंत्री सड़क योजना के द्वारा सड़क बनाई गई थी।बड़ा पुल जर्जर हालत में क्षतिग्रस्त हो गया। यह सड़क मार्ग ठाकुर टोला क्षेत्र से छुईखदान जाने का हार्ट लाईन तहसील, छुईखदान जिला खैरागढ़ छुईखदान गंडई जाने एक मात्र जन सुविधा की सड़क मार्ग है। विभाग द्वारा बंद कर दिया गया है। एक ही रास्ता होने से
आने जाने की जन सुविधा हुआ बाधित । शासन,प्रसाशन को पिछले वर्ष से संभावना देखते हुए अवगत कराया गया था।
लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। अब की स्थिति में,, गंभीर समस्या का समाधान होना अति आवश्यक है,ताकि जनसुविधा पुनः प्रारंभ हो सके।
बडी नदी है। आवागमन बाधित हो रहा है।
दर्जन भर से अधिक गांवों को सड़क सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है। भण्डारपुर के टुकड़े हुए रपटा को सुधार कर कुछ हद तक समस्या का हल होने की सम्भावना है।
आज दोपहर में भंडारपुर नदी में बड़ी घटना,घटते, बची।
मोटर साइकिल सवार को आसपास उपस्थित लोगों ने बचा लिया।
इस सड़क मार्ग से बारिश के दिनों नदी पार करते सफर करना पड़ता है।
सरपंच गर्रा, पूर्व सेवा समिति अध्यक्ष,श्री देवलाल पुलस्त्य जी, राधा मोहन दास वैष्णव, राजा लाल रोहित सिंह पुलस्त्य जी, ठाकुर टोला,आदि आसपास के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि समस्या का जल्द समाधान करें।
सी एन आई न्यूज छुईखदान से राधामोहन दास वैष्णव की रिपोर्ट।























No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.