थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव (छ.ग.)
धारदार चाकू लहराकर भयाक्रांत करने आरोपी डोगरगढ़ पुलिस के चढे हथ्थे
घटना रजानगर चौक डोंगरगढ़ क्षेत्र का
धारदार चाकू लहराकर लोगो को किया जा रहा था भयाक्रांत
बदमाश से 01 नग धारदार चाकू (गडाका) जप्त
बदमाश के विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया जेल
नाम आरोपी :- शेख इरसाद उर्फ कैप्टन पिता हैदरअली खान उम्र 23 साल साकिन रजानगर मजार के पास डोंगरगढ थाना डोंगरगढ जिला राजनांदगांव
मामले का विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30/06/2023 को मुखबीर से सूचना मिला कि, एक व्यक्ति रजा नगर चौक डोंगरगढ़ के पास वह पर रहने वाले व्यक्तियो को धारदार चाकू लेकर लहराते हुये डरा धमका कर भय पैदा कर रहे है । श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री लखन पटले व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ श्री प्रभात पटेल मार्गदर्शन पर जिले में आसामाजिक तत्वो पर अकुंश लगाने चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक रामअवतार ध्रुव के नेतृत्व में प्राप्त सूचना पर बिना विलंब किये हमराह व गवाहन के मुखबीर के बताये जगह रजानगर चौक डोंगरगढ़ के पास पहुचा आरोपी पुलिस को आते देखकर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, नाम पता पूछने पर अपना नाम शेख इरसाद उर्फ कैप्टन पिता हैदरअली खान उम्र 23 साल साकिन रजानगर मजार के पास डोंगरगढ का रहने वाला बताये है। विधिवत तलाशी लेने पर एक नग लोहे का धारदार चाकू गडाका जप्त किया गया। आरोपी के विरूध्द अपराध क्रमांक 413/2023 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विधिवत गिरफ्तार कर ज्यूडिसियल रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है।असामाजिक तत्वो पर निगाह रखी जा रही है। सूचना मिलने पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही।
उक्त कार्यवाही में - प्र0आर0 महादेव साहू, आर. प्रयांश सिंह, रोहित सिंह, अर्जुन अजगल्ले की विशेष भूमिका रहा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.