पुलिस चौकी पोड़ी
चौकी पोड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही
आरोपी के कब्जे से 10 पौवा देशी प्लेन मदिरा एवं बिक्री रकम 120 रुपये जप्त किया गया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ अभिषेक पल्लव द्वारा नशा-मुक्ति अभियान के दौरान अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्यवाही करने आदेश मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला श्री जगदीश उईके के निर्देशन पर थाना प्रभारी बोड़ला निरीक्षक व्यास नारायण चुरेंद्र के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नवरत्न कश्यप द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश का पालन करते हुए पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 10/06/23 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला की गायत्री गुरुकुल पब्लिक स्कूल मार्ग बरगद पेंड के नीचे ग्राम पोड़ी के पास एक व्यक्ति अपने कब्जे में अवैध शराब रखकर अवैध धन अर्जित करने के लिए शराब बिक्री कर रहा है की मौके पर जाकर घेराबंदी कर रेड करवाई किया गया आरोपी आकाश चौहान पिता दिलीप चौहान उम्र 19 वर्ष ग्राम पोड़ी चौकि पोड़ी के कब्जे से 10 पौवा देसी प्लेन मदिरा एवं बिक्री रकम 120 रुपये जप्त कर* कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया
उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लवकेश खरे, आरक्षक राहुल कश्यप , बद्री बांधेकर , का सराहनीय योगदान रहा
CNI NEWS कवर्धा छत्तीसगढ़ से अनवर खान की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.