जिला सिवनी मध्यप्रदेश बांध में तीन जगह से रिसाव होने से मचा हड़कंप
सी. एन. आई. न्यूज/ सिवनी गणेशगंज लखनादौन विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गणेशगंज लगभग 3 किलोमीटर दूरी में स्थित डूंगरिया तेज बारिश चलते बांध में दरार जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित बांध में अत्याधिक जलभराव के कारण दरार पड़ने से हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई हालांकि प्रशासन ने समय रहते डूब क्षेत्र में आने वाले ग्राम डूंगरिया 45 से 50 घरों के निवासियों ने पास ही ऊंची पहाड़ी में शरण ली
इसके साथ ही बदनोर गांव में रहने वाले लगभग 1000 लोगों ने भी सुरक्षित स्थान में तथा दूसरे गांव में शरण ली बुधवार सुबह जेसीबी की मदद से बांध में पुराव कर किसी तरह पानी का रिसाव रोका गया इसके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे! बांध के रखरखाव पर उठ रहे हैं सवाल सही ढंग से नहीं हुई मॉनिटरिंग! *ग्राम डूंगरिया के रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि* कर्मचारी की कमी कारण नहीं होता बांध में सही ढंग से रखरखाव शासन प्रशासन से ग्रामीणों ने की है मांग
बांध के रखरखाव के लिए कर्मचारी की नियुक्ति की जाए और बांध को सुरक्षित रखा
जाए डूंगरिया के किसान दशरथ यादव के खेत में पानी की मोटर 15 पाइप रखे हुए थे पानी तेज बहाव के कारण पानी में बह गए
ग्रामीणों को नहीं मिली कोई सरकारी मदद
अधिकारी कर्मचारी कैमरे के सामने आने से बचे जब हमारे
संवाददाता ने कर्मचारियों से यह पूछा ग्रामीणों की क्या सहायता की गई है और बांध की स्थिति कैसी है तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इनका कहना लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह बाबा डूंगरिया बांध की दरार ख़बर मिलने ही तुरंत पुलिस एवं जल संसाधन विभाग अधिकारियों को मेरे द्बारा फोन लगाया गया अधिकारी और कर्मचारी को कहा गया कि संभव प्रयास पूरी तरह की जाएं जिसमें ग्राम वासियों को कोई दिक्कत ना हो छब्बी लाल कमलेशिया ख़ास रिपोर्ट



















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.