डोंगरगांव
विश्व रक्तदान दिवस पर तहसील साहू संघ डोंगरगांव सम्मानित।
विश्व रक्तदान दिवस पर शासकीय मेडिकल कालेज चिकित्सालय के आडिटोरियम पर रक्तदान शिविर व रक्तदाता व रक्तदाता संगठन का सम्मान समारोह रखा गया था, जिसमे तहसील साहू संघ डोंगरगांव को विगत कई वर्षो से लगातार कर्मा जयंती व अन्य आयोजन के साथ रक्तदान शिविर आयोजित कर युवाओ को रक्तदान के लिए प्रेरित किए जाने हेतु रक्तदाता संस्था सम्मान से सम्मानित किया।
यह सम्मान तहसील साहू के संरक्षक अमरनाथ साहू व तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू ने प्राप्त किया। इस अवसर पर साहू समाज के युवाओ ने भी आज रक्तदान किया, जिसे तहसील साहू संघ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। तथा युवाओ को अन्य जरूरतमंद लोगो के जीवन बचाने रक्तदान के लिए अन्य युवाओ को प्रेरित करने का आव्हान किया । कार्यक्रम जिले भर से बडी संख्या मे रक्तदाता व रक्तदाता संगठन के प्रतिनिधी सम्मिलित हुए। यह जाकारी मिडिया प्रभारी गौरीशंकर साहू ने दी।
सी एन आई न्यूज़ डोंगरगांव से संतोष सहारे की रिपोर्ट


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.