खुज्जी
शासन के लिए चुनौती- अवैध प्लाटिंग को कैसे रोके ?
खुज्जी -राजनांदगांव जिले के नगर पंचायत छुरिया में अवैध प्लाटिंग को रोकना शासन-प्रशासन के लिए अब चुनौती बन गया है। अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-माफिया एवं जमीन दलालो के सामने शासन-प्रशासन बौना नजर आ रहा है। राजस्व अधिकारी – कर्मचारियों द्वारा इन भू-माफियाओ एवं जमीन दलालो पर कार्यवाही करने के पहले ही हाथ-पैर फूलने लगे है। इससे यही प्रतीत होता है कि यातो संबंधित विभाग भूमाफियाओं से मिले हुए है या नही तो कार्यवाही करने से डरते है। इन भू-माफिया एवं जमीन दलालो के रसूख के सामने राजस्व विभाग नतमस्तक दिखाई दे रहा है। सब कुछ जानते हुए भी कुंभकर्णीय नींद पर सोए हुए है।
बिना कालोनाइजर लाईसेंस के कर रहे है अवैध प्लाटिंग
सूत्रों से पता लगा है कि कालोनाइजर लाइसेंस व भूमि विकास अनुज्ञा प्राप्त किये बगैर अवैध प्लाटिंग करने वाले भू-माफिया एवं जमीन दलालो पर राजस्व अधिकारी कर्मचारी कार्यवाही करने से इसलिए बच रहे है क्योंकि कही न कही उनका कागज- कलम इसमे फंसा दिखाई पड़ता है। शासन को हानि पहुचाने वाले, इस अवैध कृत्य में राजस्व अधिकारियों की संलिप्तता से इनकार नही किया जा सकता। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार कुछ जमीन दलालो द्वारा यह कहा जा रहा है कि विधायक से लेकर मंत्री तक चढ़ावा दिया जाता है। तो उनके सामने ये अधिकारी,कर्मचारी हमारा क्या बिगाड़ लेंगे।
दलाल मस्त, जनता त्रस्त
नगर पंचायत छुरिया के चारो दिशाओं में भू-माफिया एवं जमीन दलालो द्वारा जमीन खरीदी बिक्री का जाल बिछाकर गरीब,एवं भोले भाले किसानों की जमीन कम दामो में खरीद कर मोटा मुनाफा कमाते हुए, राजस्व हानि पहुँचाते हुए अवैध प्लाटिंग को अंजाम दिया जाता है।सूत्रों की माने तो नगर पंचायत छुरिया अंतर्गत लगभग दस एकड़ प्लाट पर अवैध प्लाटिंग किया गया है। इसी तरह राजगामी संपदा के भूमि पर भी रसूखदार लोगो द्वारा अतिक्रमण कर जमीन खरीदी बिक्री का कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है। जिसमे कुम्हारपारा से लेकर कॉलेज तक लगभग दो से तीन एकड़ में कब्जा कर अवैध रूप से खरीदी बिक्री की गई है।
उक्त जमीन दलालों के साथ एक शासकीय कर्मचारी भी इन सब मामलो में संलिप्त है।जो कि शासकीय कर्मचारी के कदाचरण की श्रेणी में आता है।जमीन दलालो द्वारा जमीन के ग्राहक लाने के एवज में मोटा मुनाफा प्राप्त करते है।जिस जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई है वह भूमि बिना कालोनाइजर लाइसेंस के प्लाटिंग किया गया है।साथ ही साथ प्लाट खरीदने वालों को किसी भी प्रकार के बिजली,पानी,सड़क आदि की सुविधा अब तक नही दी गई है।जिससे वे लोग स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे है।
सी एन आई न्यूज खुज्जी से भीतांत गरूड़ की रिपोर्ट।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.