Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Friday, June 9, 2023

अवैध कांप्लेक्स निर्माण के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन हुआ संगीता भैया राम सिन्हा के संरक्षण में हो रहे अवैध कार्यों पर भड़के भाजपाई


अवैध कांप्लेक्स निर्माण के विरोध में भाजपा का धरना प्रदर्शन हुआ

संगीता भैया राम सिन्हा के संरक्षण में हो रहे अवैध कार्यों पर भड़के भाजपाई

सीएनआई न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू

बालोद।संजारी बालोद विधानसभा के गुरुर के हृदय स्थल बाजार चौक में विधायक के संरक्षण में हो रहे अवैध कांप्लेक्स के निर्माण के विरोध में भाजपा द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें भाजपा के नेता जमकर बरसे और निर्माण कार्य पर रोक लगाने की बात कही गई। धरना प्रदर्शन में सांसद मोहन मंडावी ने कहा कि विधायक के अत्याचार को उजागर करने आए हैं संगीता ना चले भैया राम के बिना, भैया राम ना चले भ्रष्टाचार के लिए इस पंक्ति के साथ कहा कि विधायक के संरक्षण में नियम कानून को ताक पर रखकर क्षेत्र में जंगलराज हावी है। अगस्त के बाद आचार संहिता के बाद इनका काला बाजार बंद हो जाएगा। जल जीवन मिशन में 30% कमीशन खा गए किसी सरकार में पहली बार सुनने को मिला है कि सरपंच बेरोजगार हो गए। प्रदेश में केवल गोबर और ढेबर ही चल रहे हैं हो सकता है शराब के घोटाले में मुख्यमंत्री को भी जेल जाना पड़ जाए। शराब को जो मुख्यमंत्री आदिवासियों की संस्कृति कहते हैं शर्म आनी चाहिए उनके संरक्षण में पीएससी में एक घर से चार पांच लोगों को चुना गया इससे बड़ी बात और क्या होगी।


 जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि भैया राम की टिकट कांग्रेस ने क्यों काटी आज क्षेत्र की जनता जान रही है विधायक पति की शह पर सारे अवैध कार्य हो रहे हैं प्रशासन सब कुछ जानती है। सत्ता के दबाव में प्रशासन मजबूर है मेरे पूर्वजों ने यहां तलाब, मंदिर के लिए बाजार के लिए भूमि दान की है किंतु आज किसी भूमि में निर्माण कार्य का विरोध करना पड़ रहा है इसका मतलब वह अवैध निर्माण है अगर इस अवैध निर्माण को नहीं रोकी गई तो और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में गुंडागर्दी, दादागिरी अपने चरम पर है। प्रधानमंत्री आवास से गरीबों का घर छीना और विधायकों का घर करोड़ों करोड़ों में बन रहा है। प्रदेश में भ्रष्टाचार, गुंडाराज अत्याचारी सरकार को बदलना है।


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देव लाल ठाकुर ने कहा कि शराब, जुआ, सट्टा से घर बर्बाद हो रहे हैं तो उन परिवारों की हाय भी उनको लगेगी। कांग्रेस के मूल में केवल भ्रष्टाचार है। कोल घोटाला ,शराब घोटाला इनकी पहचान बन गई है। क्षेत्र के विधायक भी उनके नक्शे कदम पर चल रहे हैं। गांव-गांव में जुआ, शराब, सट्टा में संलिप्त हैं। भू अभिलेख में भू परिवर्तन का अधिकार नहीं होता संजारी बालोद के विधायक के दबाव में प्रशासन भी मौन है। 

 पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ विनाश की ओर जा रहा है।प्रदेश सरकार में केवल अवैध कार्यों को संरक्षण एवं लूटने में लगी है बगैर प्रस्ताव बिना टेंडर अवैध निर्माण किया जा रहा है। विधायक के दबाव में अवैध काम को नहीं होने देना चाहिए हमारी चेतावनी है कि दबाव में कोई अधिकारी नियम विरुद्ध काम ना करें वरना उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।सभा को जिला महामंत्री देवेंद्र जयसवाल, यज्ञदत्त शर्मा,छगन देशमुख,गुरुर मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, नेता प्रतिपक्ष चिंता राम साहू, दुर्गानंद साहू,पार्षद चंद्र लता साहू,जनार्दन सिन्हा,तोमन साहू, दीपा साहू, कृतिका साहू ,सुशीला साहू, नंद किशोर शर्मा ने कहा कि विधायक संगीता के ठेकेदार पति के संरक्षण में अवैध निर्माण के विरोध में कार्यक्रम आयोजित हैं। अधिनियम ने घोषित बाजार, गोठान श्मशान में ऐसे निर्माण नहीं किए जा सकते। अवैध कांप्लेक्स निर्माण कार्य  नगर पंचायत के स्वीकृति के किया जा रहा हैं।बगैर एनओसी के यहां इतना बड़ा भ्रष्टाचार नियमों को ताक पर रखा जा रहा है।


भाजपा नेताओं को प्रशासन की ओर से नगर पंचायत गुरुर के सीएमओ ने लिखित आश्वासन की निर्माण कार्य के जांच तक निर्माण कार्य बंद रहेगा लिखित आश्वासन के बाद चक्काजाम का कार्यक्रम स्थगित किया गया।धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से यादराम साहू ,त्रिलोकी साहू, ईशा प्रकाश साहू, राकेश छोटू यादव, प्रतिभा चौधरी ,खिलेश्वरी साहू, लीला शर्मा, प्रेम साहू ,सुरेश निर्मलकर ,नरेश साहू, मेहतर नेताम, भुवन लाल साहू, तेजराम साहू ,डामेश्वरी साहू ,चंद्रिका गंजीर, अनीता साहू ,प्रेमसाय कलिहारी, हरीकृष्ण गंजीर, लीलाराम सोनबोईर, रामसहाय साहू, पन्नालाल साहू ,हरेंद्र सिन्हा, संध्या साहू, लोकेश श्रीवास्तव ,राजीव शर्मा, कमल पनपालिया,अशवन बारले, सुरेंद्र देशमुख, विनोद कौशिक ,होनील दत्त पटेल ,संजय साहू, संदीप साहू, अमित चोपड़ा,सुनीता मनहर ,सरोजिनी साहू, हितेशवरी कौशिक, प्रतिमा यादव, कल्याणी कौशिक, रानी कौशिक, अजय बाफना समीर खान, कामता साहू, गणेश राम साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad