मोपेडे से क्षेत्र के दौरे पर निकली विधायक छन्नी, मनरेगा मजदूरों से की चर्चा, अमृत सरोवर का किया निरीक्षण
मनरेगा मजदूरों से कार्यस्थल पर ही बैठकर की चर्चा, चल रहे कामों का निरीक्षण भी किया
सडक चिरचारी
खुज्जी विधायक छन्नी चंदू साहू रविवार को मोपेड से क्षेत्र के दौरे पर निकली। विधायक श्रीमती साहू सबसे पहले ग्राम चारभाठा पहुंची। जहां उन्होंने मनरेगा में कार्यरत महिला मजदूरों से मुलाकात की। यहां उन्होंने महिलाओं के साथ लंबा समय बिताया।
विधायक श्रीमती साहू ने मजदूरों के साथ कार्यस्थल पर ही बैठकर चर्चा की। काम से भुगतान सहित अन्य जानकारी ली। मजदूरों की दिक्कत व निजी परेशानियों को सुना और उसे जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया। विधायक को इस तरह अपने पास पाकर मनेरगा में कार्यरत महिलाएं उत्साहित हो उठी। उन्होंने अपने ढंग से विधायक का स्वागत किया। विधायक को अपने पास पाकर उन्होंने खुलकर हर विषय में चर्चा की। गांव की कुछ जरुरतों की जानकारी भी विधायक को दी। जिसे जल्द पूरा करने का आश्वासन विधायक श्रीमती साहू ने दिया। इसके बाद विधायक श्रीमती साहू ने बम्हनी चारभाठा में बन रहे अमृत सरोवर के निर्माण का निरीक्षण किया। अमृत सरोवर का निर्माण पूरी भव्यता के साथ किया जा रहा है। जिसे देखकर विधायक श्रीमती साहू ने इसके लिए ग्रामवासी और सरपंच को बधाई दी। देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी के तहत अमृत सरोवर योजना शुरू की गई है। विधायक श्रीमती साहू ने अमृत सरोवर को लेकर हो रहे निर्माण की प्रशंसा करते हुए सभी ग्रामीणों को बधाई दी। इस दौरान चारभाठा सरपंच धर्मेंद्र साहू, महाराजपुर सरपंच थानसिंह चंद्रवंशी, उपसरपंच गिरजा हिराऊ, गोपी राम, श्रीराम, केशर बाई, परदेशी राम, कुलश राम, पूनाराम, दया दास साहू, रीना बाई साहू, सीताराम, फगनी बाई, छगन लाल, चेतन दास साहू सहित ग्रामीण मौजूद रहें।
----------


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.