Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, July 4, 2023

उदयपुर में हुआ शाला प्रवेश उत्सव और 1करोड़ 51 लाख के रोड का भूमिपूजन "शिक्षा राज्य शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए प्रवेश उत्सव मनाते है"- श्री गिरीश देवांगन नवप्रवेशी बच्चों को खिलाई मिठाई, बांटी किताबे व गणवेश "स्कूल विद्या का मंदिर है, प्रवेश लेकर सब शिक्षित हो"- श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा "शत-प्रतिशत बच्चों को शाला में प्रवेश कराएं, निःशुल्क शिक्षा का लाभ उठाएं"-कलेक्टर

 उदयपुर में हुआ शाला प्रवेश उत्सव और 1करोड़ 51 लाख के रोड का भूमिपूजन



"शिक्षा राज्य शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए प्रवेश उत्सव मनाते है"- श्री गिरीश देवांगन


नवप्रवेशी बच्चों को खिलाई मिठाई, बांटी किताबे व गणवेश


"स्कूल विद्या का मंदिर है, प्रवेश लेकर सब शिक्षित हो"- श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा


"शत-प्रतिशत बच्चों को शाला में प्रवेश कराएं, निःशुल्क शिक्षा का लाभ उठाएं"-कलेक्टर


खैरागढ़, 03 जुलाई 2023/खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला के उदयपुर ग्राम के स्कूल प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव और सीसी रोड का भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन एवं  क्षेत्रीय विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने किया। इस अवसर पर अतिथियों और जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्टर गोपाल वर्मा उपस्थित थे।


"शिक्षा राज्य शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए प्रवेश उत्सव मनाते है"- श्री गिरीश देवांगन

उदयपुर में आयोजित ब्लॉक स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव और उदयपुर से मुख्य मार्ग तक 1करोड़ 51 लाख के लागत से बनने वाले सीसी रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन ने जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा राज्य शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए प्रवेश उत्सव मनाते है। आगे कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है कि प्रदेश के किसानों की आमदनी बढ़ी है और किसान समृद्घि की राह पर आगे बढ़े हैं। खैरागढ़  विधानसभा में गांव-गांव तक सड़क संपर्क को मजबूत और आवागमन को सुगम बनाने सीसी सड़क और पुलों के कामों में तेजी आई है। इसके साथ ही प्रदेश के पहुंच विहीन सभी शासकीय भवनों, स्कूल, कालेज, आंगनबाड़ी, अस्पताल, धान संग्रहण केंद्र, सार्वजनिक उपयोग के हाट बाजार, मेला स्थलों आदि को मार्ग से मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना प्रारंभ की गई है। आज उदयपुर में पहुंच मार्ग लागत 1करोड़ 51 लाख रुपए का भूमिपूजन किया गया।


"स्कूल विद्या का मंदिर है, प्रवेश लेकर सब शिक्षित हो"-श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा

इस अवसर पर सभा और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुऐ खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने कहा कि स्कूल विद्या का मंदिर है, प्रवेश लेकर सब शिक्षित हो। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन सन्निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश के 7 हजार 1 सौ 74 श्रमिकों के बच्चें पढ़ लिखकर शासकीय नौकरी में लगें है। जीव जंतु कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री आलोक चंद्राकर ने कहा कि गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव में आये सभी बच्चों और पलकों का अभिनंदन है। जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप शत-प्रतिशत बच्चों को शाला में प्रवेश कराएं, निःशुल्क शिक्षा का लाभ उठाएं। इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित किया। ग्रामवासियों ने खाद गोदाम को स्कूल से हटाने की मांग की, जिस पर गिरीश देवांगन ने मुहर लगाई। स्कूल का नामकरण स्व. राजा देवव्रत सिंह के नाम पर रखने की मांग की गई, जिसे प्रक्रिया में लेने कहा गया।


नवप्रवेशी बच्चों को खिलाई मिठाई, बांटी किताबे व गणवेश

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने सर्वप्रथम उदयपुर में सीसी रोड का भूमिपूजन किया। इसके बाद स्कूल प्रांगण में नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर मुँह मीठा किया। अतिथियों के द्वारा उन्हें पाठ्यपुस्तक और गणवेश का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन गुलशन तिवारी ने किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत छुईखदान नीना विनोद ताम्रकर, उपाध्यक्ष ललित महोबिया, निर्मला विजय वर्मा, मंडी अध्यक्ष संजू चंदेल, दशमत जंघेल, पार्तिका संजय महोबिया, समाजसेवी रामकुमार पटेल, नीलाम्बर वर्मा, विनोद ताम्रकर, संजय महोबिया, अनिमेष सिंह, गुलशन तिवारी, मोतीलाल जंघेल, अनिता नायडू, देवराज किशोर दस वैष्णव, कामदेव जंघेल, सुमित जैन, रामानंद साहू आरती महोबिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि, पालक, ग्रामवासी उपस्थित थे। शासन की ओर से उप पुलिस अधीक्षक नेहा पांडे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रेणुका रात्रे, एस डीओ पी लालचंद मोहले, तहसीलदार मोक्षदा देवांगन, अमरदीप अंचल, प्रतिनिधि महेश भुआर्य, बी ई ओ रमेन्द्र डड़सेना, बी.एस. कंडा, कन्हैया पटेल, डॉ. मक़सूद संस्था के प्राचार्य गिरिश पांडे एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं, नवप्रवेशी व अन्य विद्यार्थी उपस्थित हुए।

सीएनआई न्यूज़ खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad